रुस तथा पूर्व सोवियत संघ के चार देशों ने बनाया नया आर्थिक गठबंधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 4:50 PM (IST)
विज्ञापन

मॉस्को : रुस तथा पूर्व सोवियत संघ के चार देशों ने नया आर्थिक गठबंधन बनाया है ताकि इनके एकीकरण को बल दिया जा सके. हालांकि इस महत्वाकांक्षी गठबंधन में तुरंत ही दरार दिखने लगी जबकि बेलारुस ने मास्को की तीखी आलोचना की. यूरेशियन इकनामिक यूनियन के सदस्यों में रुस के साथ-साथ बेलारुस, कजाखस्तान, अर्मेनिया व […]
विज्ञापन
मॉस्को : रुस तथा पूर्व सोवियत संघ के चार देशों ने नया आर्थिक गठबंधन बनाया है ताकि इनके एकीकरण को बल दिया जा सके. हालांकि इस महत्वाकांक्षी गठबंधन में तुरंत ही दरार दिखने लगी जबकि बेलारुस ने मास्को की तीखी आलोचना की.
यूरेशियन इकनामिक यूनियन के सदस्यों में रुस के साथ-साथ बेलारुस, कजाखस्तान, अर्मेनिया व किर्गीस्तान शामिल हैं और यह एक जनवरी से अस्तित्व में आएगा.
यह संगठन मुक्त व्यापार के साथ साथ सदस्य देशों की वित्तीय प्रणालियों में समन्वय करेगा. रुस, य्रूकेन को भी इसमें शामिल होने को प्रोत्साहित कर रहा था लेकिन उसके रुस समर्थक पूर्व राष्ट्रपति को जनता के विरोध के चलते फरवरी में हटना पड़ा. इसके बाद रुस ने य्रूकेन के क्रीमियाई प्रायद्वीप को खुद में मिला लिया. गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोपियन देशों की तरफ से रूस आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. ऐसे में रूस की पहल पर इस नए आर्थिक गठबंधन को पश्चिमी देशों के प्रतिबंध का जवाब माना जा रहा है.
रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि नये संगठन का सकल आर्थिक उत्पादन 4500 अरब डॉलर होगा. वहीं बेलारुस के राष्ट्रपति अलेक्जेंद्र लुकाशेंको ने रुस पर आरोप लगाया है कि वह बेलारुस के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










