रुस : आर्थिक संकट के कारण मंत्रियों की नये साल की छुट्टियां रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2014 8:13 PM (IST)
विज्ञापन

मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आर्थिक संकट के चलते मंत्रियों की नयी वर्ष की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. पुतिन ने आज टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में कहा कि कैबिनेट के मंत्री छुट्टी पर जाने की जहमत नहीं उठा सकते. रुस में कंपनियों के कर्मचारियों को 1 जनवरी से 12 जनवरी […]
विज्ञापन
मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आर्थिक संकट के चलते मंत्रियों की नयी वर्ष की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. पुतिन ने आज टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में कहा कि कैबिनेट के मंत्री छुट्टी पर जाने की जहमत नहीं उठा सकते. रुस में कंपनियों के कर्मचारियों को 1 जनवरी से 12 जनवरी तक की छुट्टियां होती हैं क्योंकि रुस में नया साल और ओर्थोडोक्स क्रिसमस सात जनवरी को मनाया जाता है.
निम्न तेल कीमत और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से लड़खड़ाती रुसी अर्थव्यवस्था छह साल में पहली बार अगले साल मंदी में कदम रखने जा रही है और रुबल की कीमत उसके आधे से भी कम रह गयी है. पुतिन ने आज अपने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि उन्हें आशा है कि छुट्टियों के दौरान भी स्थिति को काबू में रखा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










