अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान को दिये एक अरब डॉलर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2014 4:38 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रमुख रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये हैं. इसमें युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की मदद में पाकिस्तान की सेना द्वारा किये गये खर्च के लिये पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का अनुदान दिया गया है. राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून, वित्त वर्ष 2015 पर अमेरिकी राष्ट्रपति […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रमुख रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये हैं. इसमें युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की मदद में पाकिस्तान की सेना द्वारा किये गये खर्च के लिये पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का अनुदान दिया गया है.
राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून, वित्त वर्ष 2015 पर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कल हस्ताक्षर कर दिये. रक्षा क्षेत्र के लिए अमेरिका का कुल बजट 578 अरब डॉलर है, जिसमें पाकिस्तान को गठबंधन सहायता कोष के तहत एक अरब डॉलर की राशि देने का प्रावधान है. अफगानिस्तान में युद्ध के समय पाकिस्तानी सैनिकों ने अमेरिका की मदद की थी.
गठबंधन सहायता कोष सेना को दिये जाने वाला सैन्य अनुदान नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान सैनिकों द्वारा अमेरिकी सेना को दी गयी मदद पर हुए खर्च का पुनर्भुगतान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










