ePaper

शुभेंदु ने पीएम मोदी और गृहमंत्री से की मुलाकात, कहा : पश्चिम बंगाल सरकार है मेरे खिलाफ

Updated at : 20 Dec 2022 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
शुभेंदु ने पीएम मोदी और गृहमंत्री से की मुलाकात, कहा : पश्चिम बंगाल सरकार है मेरे खिलाफ

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने प्नधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार मेरे खिलाफ है. मैंने ममता बनर्जी को हराया इसलिए सरकार मुझे लगातार गांव-गांव जाने से रोक रही है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने प्नधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग 30 मिनट तक चर्चा हुई. उसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की. दोनों के बीच अकेले में लगभग तीन मिनट तक बातचीत हुई. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार मेरे खिलाफ है. मैंने ममता बनर्जी को हराया इसलिए सरकार मुझे लगातार गांव-गांव जाने से रोक रही है. मैंने इन सारी बातों के बारे में गृह मंत्री को बताया है. किसानों ने आत्महत्या की पर मुझे जाने नहीं दिया गया. मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है.

अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अधिकारी ने कहा कि ‘बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. बस घटिया राजनीति हो रही है. ऐसा किसी दूसरे प्रदेश में नहीं होता. ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी मिलकर बंगाल को अशांत करने का प्रयास कर रहे है.

Also Read: गंगासागर मेला : मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा,समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री की बैठक कल राज्य में हिंसा को लेकर सौंपी बुकलेट

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राज्य में हिंसा को लेकर बुकलेट दिया है. इस बुकलेट का नाम 1956 है. उन्होंने नंदीग्राम में इस मत से ममता बनर्जी को हराया है. उन्होंने कहा कि उनका दिल्ली दौरा बहुत ही सफल रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद मिला है. यह उनके लिए बहुत ही खुशी की बात है.

Also Read: बंगाल : राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में एक मंच पर नजर आ सकते हैं मोदी व ममता नड्डा ने पार्टी सांसदों के साथ की बैठक, पंचायत चुनाव की बनी रणनीति

दिल्ली पहुंचने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की. उस बैठक में उन्होंने पार्टी की आंतरिक स्थिति की समीक्षा करने के अलावा राज्य प्रशासन के खिलाफ ‘शिकायत’ भी की थी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल बीजेपी के नेताओं को आपसी गुटबाजी छोड़कर एकजुट होकर काम करने का फरमान दिया था. इसके साथ ही ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ स्थानीय स्तर पर लगातार आंदोलन करने का निर्देश दिया था. पार्टी ब्लॉक स्तर पर जल्द ही आंदोलन शुरू करेगी.

Also Read: सुंदरवन में पहली बार बीएसएफ की महिला जवानों की तैनाती, मिली फ्लोटिंग बीओपी की कमान
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola