Hindi Diwas 2023: इन विदेशी जगहों पर भी बोली जाती है हिंदी, ट्रैवल करने में नहीं होगी लैंग्वेज प्रॉबलम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2023 5:51 PM

विज्ञापन

Hindi Diwas 2023: हर वर्ष की तरह इस साल भी 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है.भारत के अलावा भी ऐसे तमाम देश हैं, जहां बात करते हैं. अगर आपको अंग्रेजी यानी इंग्लिश बोलनी नहीं आती और इस झिझक से आपको अकेले विदेश यात्रा करने से बचते हैं, तो अब से ऐसा बिल्‍कुल मत सोचिए.

विज्ञापन
undefined

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंदी भाषा बोली जाती है. नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है लेकिन यहां मैथली, भोजपुरी और हिंदी भाषी लोगों की संख्या भी अधिक है. नेपाल घूमने के लिए जा रहे हैं तो आसानी से यहां हिंदी बोल सकते हैं और जगह-जगह को घूम सकते हैं.

undefined

सिंगापुर

माना जाता है कि करीब 500 साल तक सिंगापुर ग्रेटर इंडिया का हिस्सा रहा है और इसी कारण यहां अधिक संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद हैं. यहां तमिल भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है. घूमने के लिहाज से भी ये देश एक बेहतरीन टूरिस्ट लोकेशन माना जाता है.

undefined

मॉरिशस

मॉरिशस में भी काफी संख्‍या में लोग हिंदी में बात करते हैं. जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था, तब अंग्रेजों ने कई भारतीय लोगों को भारत से मॉरिशस मजदूरी के लिए भेजा था. भारत के आजाद होने के बाद भी ये लोग नहीं लौटे. मॉरिशस में ही बस गए. इतना ही नहीं, यहां बड़ी तादाद में रह रहे हिंदू मूल के लोग हिंदू त्‍योहार भी धूमधाम से मनाते हैं.

undefined

फिजी

एक छोटा सा देश फिजी है, जहां उत्तर पूर्वी भारत के लोग आकर बस गए. इस देश में रहने वाले भारतीय अवधि, भोजपुरी, मगही और हिंदी बोलते हैं. हिंदी भाषा का चलन होने के कारण यहां सफर के दौरान आसानी से लोग हिंदी बोल और समझ सकते हैं. फिजी की चार आधिकारिक भाषाएं हैं, जिनमें से एक हिंदी भाषा भी है.

undefined

इन देशों में भी हिंदी

इन देशों के अलावा श्रीलंका, मालदीव, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, म्यांमार, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, यमन, युगांडा, कनाडा जैसे देशों में भी अब लोग हिंदी भाषा को समझते और बोलते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola