Varanasi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह पहुंचे काशी, बोले- हार का कारण जानने आया हूं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2022 7:46 PM

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव में परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुसार नहीं आए. इसलिए वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर हार के कारणों को जानने के लिए यहां आए हैं.

विज्ञापन

Varanasi News: कांग्रेस महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह रविवार को वाराणसी के लहरतारा चांदपुर जिला कैम्प कार्यालय में 12 जिलों के चुनावी गतिविधियों की समीक्षा करने पहुंचे. यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव में परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुसार नहीं आए. इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर मैं प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से बात कर यह जानने आया हूं कि हमारे प्रयास में कहां कमी रह गई थी और उसे कैसे दुरुस्त किया जाए. ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम बेहतर कर सकें.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी ने देखा कि राजनीति में कितनी गिरावट आई है. भाजपा ने किस तरह धार्मिक जातीय आधार पर चुनाव में ध्रुवीकरण करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि संविधान का अनादर हो रहा है. इसके लिए मैं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूं, जिसके बाद हम आगे का प्लान और रोडमैप तैयार करेंगे.

Also Read: Varanasi News: तीन साल बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री करेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन, जानें क्या है योजना?

कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रक्रिया किसी पर दोषारोपण करने के लिए नहीं है और न ही किसी के नंबर कम करने के लिए है. चुनाव लड़ना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी थी. मैं स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष था. इस नाते मेरी भी जिम्मेदारी थी. कार्यकर्ता मेरी भी समीक्षा करेंगे.

Also Read: Varanasi News: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, देखें तस्वीरें

रिपोर्ट – विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola