भारत के यूट्यूबर्स उतने अमीर नहीं, जितने दिखाई देते हैं; देखें डिजिटल दुनिया की असल तस्वीर

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

social media influencers

SociaL Media All That Glitters is Not Gold: सोशल मीडिया पर चमकते चेहरों और लाखों व्यूज के पीछे एक बड़ी सच्चाई छिपी है. क्रिएटर बनना आसान हो गया है, लेकिन उससे टिकाऊ कमाई करना आज भी एक चुनौती है - खासकर भारत जैसे देश में जहां प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है.

विज्ञापन

SociaL Media All That Glitters is Not Gold: हर दिन सोशल मीडिया पर दिखने वाले वायरल वीडियो, चमचमाते थंबनेल और लाखों फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को देखकर लगता है कि हर यूट्यूबर या इंस्टाग्रामर रातों-रात अमीर बन चुका है. लेकिन Boston Consulting Group (BCG) की ताजा रिपोर्ट इस भ्रम को तोड़ती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लगभग 20 से 25 लाख एक्टिव डिजिटल क्रिएटर्स में से केवल 8 से 10 प्रतिशत लोग ही वाकई में अपनी कंटेंट से कमाई कर पा रहे हैं. बाकी के 90% क्रिएटर्स या तो बहुत कम कमा रहे हैं या कुछ भी नहीं.

90% क्रिएटर्स की कमाई क्यों ठप है?

इस असंतुलन की सबसे बड़ी वजह है ओवरसप्लाई यानी जरूरत से ज्यादा क्रिएटर्स का होना. लाखों लोग यूट्यूब, इंस्टाग्राम, Moj जैसे प्लैटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं, लेकिन उनमें से बेहद कम ऐसे हैं जो अपने दर्शकों को स्थायी कमाई में बदल पा रहे हैं.

रिपोर्ट कहती है कि अधिकतर क्रिएटर्स की आमदनी ₹18,000 प्रति माह से भी कम है, और छोटे क्रिएटर्स साल भर में औसतन ₹3.8 लाख कमा पाते हैं. वहीं, जिनके पास लाखों सब्सक्राइबर्स और मजबूत ब्रांड डील्स हैं, उनकी कमाई ₹50,000 महीने या उससे अधिक हो सकती है – मगर ये बेहद कम प्रतिशत में हैं.

व्यूज हैं, लेकिन पैसा नहीं

भारत में एक लाख व्यूज पर औसतन ₹5,500 से ₹20,000 की कमाई होती है – यह भी उस पर निर्भर करता है कि कंटेंट किस कैटेगरी का है और दर्शक कौन से इलाके से हैं. फाइनेंस, एजुकेशन और टेक जैसे निच कैटेगरीज अब धीरे-धीरे उभर रही हैं, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में.

यह भी पढ़ें: 18 लाख ऐप्स का क्लीनअप! Google ने Play Store से हटाए लाखों फेक ऐप्स, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें: Richest Female YouTubers: भारत की टॉप 5 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स, जानिए इनकी नेट वर्थ

यह भी पढ़ें: YouTube Search History कहीं वायरल ना हो जाए, तुरंत ऑन करें यह सेटिंग

यह भी पढ़ें: Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: Youtube First Video: ये है यूट्यूब के पहले वीडियो की कहानी

क्या बदल रहा है?

BCG रिपोर्ट बताती है कि क्रिएटर इकोनॉमी अब केवल ऐड रेवेन्यू पर नहीं टिक रही. नये इनकम सोर्स जैसे:

लाइव कॉमर्स (Live Shopping)

वर्चुअल गिफ्टिंग(Live tipping)

पेड सब्सक्रिप्शन

एफिलिएट मार्केटिंग

… जैसे मॉडल्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

YouTube Live, Moj, ShareChat जैसे प्लैटफॉर्म अब दर्शकों को रियल टाइम में टिप्स देने की सुविधा दे रहे हैं. कुछ सफल क्रिएटर्स अपने लॉयल फैंस के जरिये भी कमाई कर रहे हैं, जो उन्हें सब्सक्रिप्शन और डिजिटल गिफ्ट के जरिये सपोर्ट करते हैं.

प्रभाव तो अरबों का, लेकिन आमदनी सीमित

भारत में क्रिएटर्स का कंटेंट हर साल लगभग $350-400 अरब डॉलर के कंज्यूमर खर्च पर असर डालता है, जो 2030 तक $1 ट्रिलियन तक पहुंच सकता है. लेकिन इस प्रभाव के मुकाबले सीधी कमाई अभी सिर्फ $20–25 अरब डॉलर की है, जो आने वाले दशक में पांच गुना तक बढ़ने की उम्मीद है.

सफलता का फॉर्मूला क्या है?

रिपोर्ट का साफ संदेश है:

“सिर्फ व्यूज नहीं, आपको अपने दर्शकों के साथ असली कनेक्शन बनाना होगा.क्रिएटर्स को अपनी कमाई के स्रोतों को विविध बनाना होगा – सिर्फ ऐड पर निर्भर रहना अब काम नहीं करेगा.

जो लोग सोशल मीडिया को ‘शॉर्टकट टू सक्सेस’ समझते हैं, उनके लिए यह रिपोर्ट एक रियलिटी चेक है. डिजिटल कंटेंट बनाना आज भी एक फुलटाइम मेहनत है, जिसमें सिर्फ कैमरा नहीं, रणनीति और धैर्य भी चाहिए.

यह भी पढ़ें: YouTube CEO Salary: कितना कमाते हैं यूट्यूब के सीईओ नील मोहन? महीने की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें: 18 लाख ऐप्स का क्लीनअप! Google ने Play Store से हटाए लाखों फेक ऐप्स, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें: YouTube @20: यूट्यूब की 20वीं वर्षगांठ पर आए जबरदस्त नए फीचर्स, जानिए क्या है खास

यह भी पढ़ें: YouTube Shorts में नये फीचर्स की एंट्री: क्रिएटर्स को मिलेगा एडिटिंग का सुपरपावर

यह भी पढ़ें: 7 साल तक पुराना नहीं होगा यह फोन, फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही बंपर डील

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola