Richest Female YouTubers: भारत की टॉप 5 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स, जानिए इनकी नेट वर्थ
Richest Female YouTubers in India / X
Richest Female YouTubers in India: भारत में कई महिलाएं अपनी क्रिएटिविटी और मेहनत के दम पर करोड़ों रुपये कमा रही हैं. हम जानेंगे भारत की टॉप 5 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स और उनकी नेट वर्थ के बारे में-
Richest Female YouTubers: आज के डिजिटल जमाने में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि करियर का भी एक बड़ा प्लैटफॉर्म बन चुका है. खासकर भारत में, कई महिलाएं अपनी क्रिएटिविटी और मेहनत के दम पर करोड़ों रुपये कमा रही हैं. इस आर्टिकल में हम भारत की टॉप 5 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स और उनकी नेट वर्थ के बारे में जानेंगे.
श्रुति अर्जुन आनंद (Shruti Arjun Anand Net Worth)
श्रुति अर्जुन आनंद भारत की सबसे पॉपुलर यूट्यूबर्स में से एक हैं. उनकी ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी वीडियो को लाखों लोग पसंद करते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 45 करोड़ रुपये है.
निशा मधुलिका (Nisha Madhulika Net Worth)
अगर आप कुकिंग के शौकीन हैं, तो निशा मधुलिका का नाम आपने जरूर सुना होगा. उनकी सिंपल और आसान रेसिपीज ने उन्हें भारत की टॉप यूट्यूब शेफ बना दिया है. उनके चैनल पर 1.47 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 43 करोड़ रुपये है.
कोमल पांडे (Komal Pandey Net Worth)
फैशन और स्टाइलिंग की बात हो, तो कोमल पांडे का नाम सबसे पहले आता है. उनकी स्टाइलिश और यूनिक फैशन टिप्स को लोग काफी पसंद करते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 13.5 सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 30 करोड़ रुपये है.
प्राजक्ता कोली (MostlySane) (Prajakta Koli Net Worth)
प्राजक्ता कोली यूट्यूब की दुनिया की सबसे बड़ी कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं. उनके मजेदार और रियलिस्टिक वीडियो दर्शकों को खूब हंसाते हैं. उनके चैनल पर 70 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 16 करोड़ रुपये है.
अनिशा दीक्षित (Anisha Dixit Net Worth)
अनिशा दीक्षित अपने ह्यूमर और मजेदार वीडियोज के लिए जानी जाती हैं. वह अपने अनोखे अंदाज में कॉमेडी कंटेंट बनाकर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 30 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 15- 20 करोड़ रुपये है.
यूट्यूब सिर्फ वीडियो बनाने का प्लैटफॉर्म नहीं, बल्कि एक फुल-टाइम करियर ऑप्शन बन चुका है. ये महिला यूट्यूबर्स अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर करोड़ों की कमाई कर रही हैं और लाखों लोगों को इंस्पायर कर रही हैं. अगर आपके पास भी कोई खास टैलेंट है, तो यूट्यूब आपके लिए भी एक शानदार मौका बन सकता है.
YouTube Search History कहीं वायरल ना हो जाए, तुरंत ऑन करें यह सेटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










