MWC 2026 में लॉन्च हुआ Motorola Razr Fold और Motorola Edge 70 Fusion, देखें फीचर्स

Motorola Razr Fold
MWC 2026 में मोटोरोला ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर दिया है. फिलहाल इसकी कीमत यूरोप में घोषित की गई है, जो भारतीय मुद्रा में 2 लाख रुपये से ज्यादा बैठती है. खास बात यह है कि इस प्रीमियम डिवाइस में कुल पांच कैमरे दिए गए हैं. इसी इवेंट में कंपनी ने Motorola Edge 70 Fusion की भी झलक दिखाई है.
MWC 2026 में आज Motorola ने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. पहला Motorola Razr Fold और दूसरा Motorola Edge 70 Fusion. खास बात यह है कि Razr Fold कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ बड़ी 6,000mAh बैटरी दी गई है. वहीं दूसरी ओर Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 5,200mAh की बैटरी मिलती है. आइए इस फोन के अन्य फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.
Motorola Razr Fold के फीचर्स
यह डुअल सिम (फिजिकल SIM + eSIM) स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड My UX पर चलता है. बाहर की तरफ इसमें 6.6-इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स तक जाती है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 दिया गया है.
फोन खोलते ही आपको बड़ा 8.1-इंच का LTPO pOLED इनर डिस्प्ले मिलता है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक जाती है और सुरक्षा के लिए Ultra Thin Glass (UTG) प्रोटेक्शन दिया गया है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो Razr Fold में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ आपको 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक की तेज UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. RAM Boost फीचर के जरिए आप 16GB तक वर्चुअल मेमोरी भी जोड़ सकते हैं. कंपनी यहां तक दावा कर रही है कि इस फोन को सात Android अपडेट और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. 50MP का Sony LYTIA मेन सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा. सेल्फी के लिए कवर स्क्रीन पर 32MP और अंदर की स्क्रीन पर 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स
इस फोन में 6.8-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, स्मूद 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का Sony LYTIA 710 सेंसर (OIS के साथ), 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 122-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला मैक्रो लेंस दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने 32MP का कैमरा मिलता है.
ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res Audio और Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं. पावर के लिए इसमें 5,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
Motorola Razr Fold और Motorola Edge 70 Fusion की उपलब्धता
Motorola ने कंफर्म कर दिया है कि Motorola Razr Fold आने वाले महीनों में लैटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया पैसिफिक के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा. यूरोप में इसकी कीमत EUR 1,999 (लगभग ₹2,14,200) रखी गई है, और खास बात यह है कि इसके साथ Moto Pen Ultra भी बंडल में मिलेगा.
वहीं Motorola Edge 70 Fusion की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है. हालांकि कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन लैटिन अमेरिका, EMEA और एशिया पैसिफिक के चुनिंदा देशों में उपलब्ध कराया जाएगा.
यह भी पढ़ें: MWC 2026 में Honor ने पेश किया अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




