YouTube CEO Salary: कितना कमाते हैं यूट्यूब के सीईओ नील मोहन? महीने की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश
YouTube CEO Neal Mohan Salary
Youtube Turns 20: कई दिग्गज टेक कंपनियों की तरह YouTube के CEO का पद भी एक भारतीय द्वारा ही संभाला जा रहा है. साल 2023 में Susan Wojiciki के इस्तीफा देने के बाद भारतीय मूल के नील मोहन को Youtube के CEO का पदभार सौंप दिया गया था.
YouTube CEO Neal Mohan Salary | Youtube Turns 20 : आज वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube 20 साल का हो गया है. आज ही के दिन YouTube की शुरुआत एक छोटे से वीडियो “Me At The Zoo” से हुई थी. जिसके बाद देखते-देखते इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बढ़ गई. जिसके बाद आज सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं बल्कि पढ़ाई से लेकर खाना बनाने व और भी कई चीजों के लिए YouTube का इस्तेमाल किया जा रहा है. खासकर आज YouTube कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन गया है.
लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म की कमान किसके हाथों में है? आपको बता दें कि, कई दिग्गज टेक कंपनियों की तरह YouTube के CEO का पद भी एक भारतीय द्वारा ही संभाला जा रहा है. साल 2023 में Susan Wojiciki ने Youtube के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद भारतीय मूल के नील मोहन को Youtube के CEO का पदभार सौंप दिया गया था. तो फिर चलिए विस्तार से जानते हैं Youtube की 20वीं वर्षगांठ पर CEO नील मोहन के जीवन व करियर से जुड़ी कुछ खास बातें.
यह भी पढ़ें: YouTube @20: यूट्यूब की 20वीं वर्षगांठ पर आए जबरदस्त नए फीचर्स, जानिए क्या है खास
नील मोहन की शिक्षा | YouTube CEO Neal Mohan Education
यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले नील मोहन को साल 2023 के फरवरी में यूट्यूब के CEO का पदभार सौंप दिया गया था. नील मोहन का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था. जिसके बाद पढ़ने के लिए वे अमेरिका चले गए थे. उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विषय में अपने ग्रेजूएशन की पढ़ाई पूरी की. वहीं, नील मोहन को स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री लेने के दौरान अर्जेय मिलर स्कॉलर का सम्मान भी मिल चुका है. यह सम्मान स्टैनफोर्ड में केवल टॉप ग्रेड पाने वाले चुनिंदा छात्रों को ही दी जाती है.
करियर की शुरुआत से लेकर सीईओ बनने तक का सफर | YouTube CEO Neal Mohan Career
पढ़ाई पूरी करने के बाद नील मोहन ने साल 1996 में अपने करियर की शुरुआत एक्सेंचर कंपनी से की थी. इसके बाद उन्होंने नेटग्रैविटी डिजिटल एड कंपनी में काम किया. जिसे बाद डबलक्लिक (DoubleClick)द्वारा खरीद लिया गया. लेकिन Google द्वारा जब साल 2007 में डबलक्लिक को खरीदा तो नील मोहन भी गूगल के साथ जुड़ गए. जहां उन्होंने डिजिटल एड (विज्ञापन) और वीडियो प्रोडक्शन को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई.
YouTube में योगदान | YouTube CEO Neal Mohan Profile
इसके बाद साल 2015 में नील मोहन YouTube के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (CPO) बनाए गए. इस दौरान नील मोहन Youtube के CEO सुसान वोजिकी के सहयोगी के तौर पर भी थे. चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर रहते हुए नील मोहन ने YouTube Music, YouTube TV, YouTube Premium और YouTube Shorts जैसी सुविधाएं लॉन्च की. नील मोहन को इन प्रोजेक्ट्स में काफी सफलता मिली. जिसका नतीजा रहा कि उन्हें YouTube के CEO का पदभार सौंप दिया गया.
कितनी है सैलरी | YouTube CEO Neal Mohan Salary
यूट्यूब के सीईओ नील मोहन के महीने की सैलरी कि बात करें तो नील मोहन को लगभग हर महीने 3.1 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. इसके अलावा नील मोहन कि जिम्मेदारियों के बारे में बात करें तो नील कई बड़ी कंपनियों (23andMe और Stitch Fix) के बोर्ड में भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: YouTube वीडियो देखते समय बार-बार परेशान करते हैं Ads? बिना एक रुपये खर्च किए जानें कैसे पाएं इनसे छुटकारा
यह भी पढ़ें: YouTube Shorts में नये फीचर्स की एंट्री: क्रिएटर्स को मिलेगा एडिटिंग का सुपरपावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










