13 हजार रुपये सस्ते में OnePlus Nord 6 हो सकता है आपका, जानिए कहां मिलेगा ऑफर

Updated:
विज्ञापन

नॉर्ड 6 स्मार्टफोन की तस्वीर वनप्लस की वेबसाइट से साभार

OnePlus Nord 6 अब Vijay Sales पर ₹42,999 में उपलब्ध है. HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹3,000 कैशबैक के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹39,999 हो जाती है. जानें फीचर्स और ऑफर डिटेल्स

विज्ञापन

OnePlus ने अपने नए Nord 6 स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है. यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है और टेक-प्रेमियों के लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है. Vijay Sales पर यह स्मार्टफोन 256GB वेरिएंट के लिए ₹42,999 में उपलब्ध है (OnePlus Nord 6 Discount Price), जबकि इसकी असली MRP ₹52,999 है. यानी सीधे ₹10,000 की बचत (OnePlus Nord 6 Discount). इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को ₹3,000 तक का अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर ₹39,999 तक पहुंच जाती है.

OnePlus Nord 6 : डिस्प्ले और डिजाइन

Nord 6 में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. Crystal Guard ग्लास से प्रोटेक्टेड यह स्क्रीन गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को बेहद स्मूद बनाती है.

OnePlus Nord 6 : परफॉर्मेंस और स्टोरेज

फोन को Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. यह कॉम्बिनेशन इसे तेज और भरोसेमंद बनाता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं.

OnePlus Nord 6 : कैमरा सेटअप

Nord 6 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. कैमरा क्वालिटी इसे फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है.

OnePlus Nord 6 : बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी लंबे समय तक इस्तेमाल और तेज चार्जिंग दोनों का फायदा एक साथ मिलता है.

यह भी पढ़ें: ₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार

यह भी पढ़ें: बढ़िया कॉम्पैक्ट फोन चाहिए? iPhone से लेकर Vivo तक ये मॉडल्स हैं बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola