शुभेंदु से परिजनों की मुलाकात के बाद तमन्ना खातून की मौत की जांच में तेजी, 2 और गिरफ्तार

Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी को अपना दर्द सुनाते तमन्ना के माता-पिता.

Tamanna Khatun Death Investigation: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में विधानसभा चुनाव 2026 के बाद हिंसा के दौरान बम विस्फोट में तमन्ना खातून की मौत की जांच तेज हो गयी है. अब तक 13 लोग पकड़े जा चुके हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Tamanna Khatun Death Investigation: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक छात्रा की हत्या के मामले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किये गये लोगों की कुल संख्या 13 हो गयी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

शुभेंदु से मुलाकात के 24 घंटे के भीतर हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का विधानसभा में आश्वासन दिये जाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद ये गिरफ्तारियां हुईं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि साबिर शेख और जियारुल शेख नाम के 2 लोगों को मंगलवार देर रात एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया.

23 जून को कालियागंज में हुई थी तमन्ना की मौत

नदिया जिले के कालीगंज की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा तमन्ना खातून की पिछले साल 23 जून को कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के विजय जुलूस के दौरान फेंके गये बम की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें : तमन्ना की मौत के मामले की जांच पर हाइकोर्ट ने जतायी असंतुष्टि, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

अब तक 13 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी : पुलिस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा- हम घटना के बाद से लगातार छापेमारी कर रहे हैं. मंगलवार रात एक अभियान के दौरान 2 फरार आरोपियों को पकड़ लिया गया. इस मामले में अब तक 13 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तमन्ना को न्याय दिलाने के लिए उठाये जा रहे कदम

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच आगे बढ़ रही है. इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाये जा रहे हैं. पुलिस ने पहले दावा किया था कि इलाके में 2 समूहों के बीच झड़प के दौरान फेंके गये बम के छर्रे लगने से छात्रा की मौत हुई होगी.

सीएम ने कहा था – तमन्ना के परिवार को न्याय मिलेगा

शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा था कि उनकी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनायी है. तमन्ना के परिवार को न्याय मिलेगा.

Tamanna Khatun Death Investigation: जांच में तेजी से तमन्ना की मां यास्मीन खुश

तमन्ना की मां सबीना यास्मीन ने मंगलवार शाम विधानसभा में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री ने हमारी बात धैर्यपूर्वक सुनी और हमें आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगा. इसके तुरंत बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी को न्याय मिलने की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें

मृत तमन्ना की मां की हालत बिगड़ी, लाया गया कोलकाता

मालदा में बाइक व डंपर में भिड़ंत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola