BJP का TVK पर हमला, कहा- हिंदू भावनाओं के अपमान का जनता देगी जवाब
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ( स्रोत- एएनआई )
BJP attacks TVK News: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने विजय के नेतृत्व वाली TVK गठबंधन सरकार पर हिंदू भावनाओं को आहत करने और धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार DMK की नीतियों की नकल कर रही है. केसवन ने चेतावनी दी कि धार्मिक भेदभाव जारी रहा तो जनता चुनाव में जवाब देगी.
BJP attacks TVK News:चेन्नई में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने विजय के नेतृत्व वाली TVK गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने विजय पर सरकार करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाओं आहत और हिंद धर्म का पालन करने से रोकने की कोशिश का आरोप लगाया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केसवन ने कहा कि TVK सरकार की कार्यशैली पिछली DMK सरकार की ही एक नई नकल है.
धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति’ का आरोप
बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि TVK सरकार ध्रुवीकरण और धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के समर्थन वाली इस सरकार से ऐसी ही नीतियों की उम्मीद की जा सकती है. केसवन ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से हिंदू विरोधी सोच रखती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अतीत में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध किया था और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भी गंभीरता से नहीं लिया.
तमिलनाडु की पहचान से जोड़ा मुद्दा
बीजेपी नेता केसवन ने कहा कि तमिलनाडु के राज्य प्रतीक में मंदिर की आकृति शामिल है, जो राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस विरासत का सम्मान करना चाहिए. बीजेपी नेता ने तिरुपरनकुंद्रम मंदिर से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी तरह के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण पिछली DMK सरकार को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा था.
समय आने पर जनता देगी जवाब
बीजेपी प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि TVK सरकार इसी रास्ते पर चलती रही तो उसे भी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता धार्मिक मामलों में किसी भी तरह के भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी. यह बयान राज्य की राजनीति में धर्म और पहचान के मुद्दों को लेकर बढ़ती बहस के बीच आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










