Heavy Rain Warning: 24,25,26,27,28 और 29 जून तक बारिश, कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

29 जून तक हो सकती है कई इलाकों में बारी बारिश, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 24 से 29 जून के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. खासकर पहाड़ी राज्यों, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय इलाकों में मौसम के तेवर काफी तल्ख रह सकते हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 29 जून तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. 29 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. राजस्थान में भी 24 से 29 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

मध्य भारत में बारिश और तेज हवाओं का असर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 24 से 29 जून तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

झारखंड, बिहार और बंगाल में बढ़ेगी बारिश

पूर्वी भारत में 24 से 29 जून के दौरान मौसम काफी सक्रिय रहेगा. झारखंड में 24 से 29 जून तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. बिहार में भी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिहार में 28 जून को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 29 जून के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में भारी और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी.

इन खबरों को भी पढ़ें

उमस से बेहाल राजधानी को मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत? पटना में ऑरेंज अलर्ट, बारिश और तेज हवा की चेतावनी
Patna Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, उमस और गर्मी से लोग बेहाल, जानें कब होगी बारिश

महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में 24 से 29 जून के दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कई इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छीटें
Rain Alert: उत्तर भारत में अगले 6 दिन बारिश, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola