पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गई एयर इंडिया की फ्लाइट, तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुई चूक
एयर इंडिया विमान की फाइल फोटो
Air India Flight: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान लैंडिंग से पहले गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई. मामले की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच जा रही है.
Air India Flight: दिल्ली से अमृतसर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान AI-321 तकनीकी गड़बड़ी के कारण रास्ता भटक गया. इस दौरान विमान कुछ देर के लिए पाकिस्तान की हवाई सीमा में चला गया था. एयरलाइन के मुताबिक पाकिस्तान में प्रवेश कुछ ही समय के लिए हुआ था. जैसे ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जाने का पता चला चालक दल ने विमान को वापस भारतीय सीमा की ओर मोड़ दिया. इसकी जानकारी विमानन कंपनी ने संबंधित नियामक अधिकारियों को भी दे दी गई.
गो-अराउंड के दौरान हुई हवाई क्षेत्र में घुसपैठ
इंग्लिस पेपर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट का संचालन कर रहे पायलटों ने गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान अनजाने में पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर लिया था. लेकिन स्थिति का पता चलते और पाकिस्तान की ओर से मिले संदेश के बाद विमान तुरंत वापस लौट आया.
क्या है गो-अराउंड
गो-अराउंड वह प्रक्रिया होती है, जब किसी कारण विमान को निर्धारित तरीके से नीचे उतारना संभव नहीं होता. ऐसे में पायलट विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर फिर से लैंडिंग की तैयारी करते हैं.
एटीसी के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं कर सका विमान
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को 13 डिस्टेंस मेजरिंग इक्विपमेंट (DME) पॉइंट पर रुकने का निर्देश दिया था. हालांकि, विमान आगे बढ़ता रहा और बाद में बाईं ओर मुड़ गया. इसी दौरान विमान अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया. बताया गया है कि उस समय विमान एटीसी के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं कर सका, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई.
नियामक एजेंसियों को दी गई जानकारी
रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया ने कहा कि घटना की जानकारी सभी संबंधित नियामक संस्थाओं को दे दी गई है. साथ ही मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता चल सकेगा.
Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट: स्पाइसजेट की लचर सेवा बनी आफत, दिल्ली की फ्लाइट रद्द, मुंबई विमान 6 घंटे लेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










