Rain Alert: उत्तर भारत में अगले 6 दिन बारिश, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, फोटो- एएनआई

Rain Alert: उत्तर भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

विज्ञापन

Rain Alert: भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में 24 से लेकर 29 जून के दौरान आंधी बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम बदल सकता है. आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 24 से 29 जून तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा 29 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी बरसेंगे बादल

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 24 से 26 जून और 29 जून को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 जून और 29 जून को जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 और 29 जून को बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 24 से 29 जून तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में 24 जून को और उत्तराखंड में 24 से 25 जून के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

इसे भी पढ़ें

पूर्वोतर भारत में मानसून सक्रिय, मुंबई पहुंचा; अगले 7 दिन इन इलाकों में भारी बारिश, IMD अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में तेज हवाओं की चेतावनी

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी 24 से 26 जून तथा 29 जून को आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

राजस्थान में तेज हवाओं का असर

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 24 से 29 जून के दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छीटें

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola