Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छीटें

Updated:
विज्ञापन

अगले 48 घंटे में मौसम की करवट, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: मानसून अब पूरे देश में अपना असर दिखाने लगा है. अगले 48 घंटों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. बात करें मैदानी इलाकों की तो दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम अचानक बदल सकता है. इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. राजस्थान के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी भी चल सकती है. हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मध्य भारत में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और तेज हवा देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने 24 और 25 जून को मध्य भारत के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. तेज हवाओं और आंधी-तूफान का असर भी देखने को मिल सकता है.

झारखंड, बिहार और ओडिशा में एक्टिव रहेगा मौसम

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 48 घंटे के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी. कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु और तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है.

Also Read: मानसून की भारी बारिश से मुंबई बेहाल, 8 घंटे में बरसा 200 मिमी से ज्यादा पानी, कई इलाकों में जलभराव; IMD का अलर्ट

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola