मानसून की भारी बारिश से मुंबई बेहाल, 8 घंटे में बरसा 200 मिमी से ज्यादा पानी, कई इलाकों में जलभराव; IMD का अलर्ट
भारी बारिश के बाद पानी से लबालब सड़कें. फोटो- एक्स.
Mumbai Rain Monsoon: मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है.IMD ने मुंबई और आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.अंधेरी सबवे बंद किया गया, जबकि लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं.
Mumbai Rain Monsoon: मुंबई में मानसून की तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर असर डाला है. बुधवार सुबह जारी किए गए अलर्ट में IMD ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग में कुछ समय के लिए मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई.
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. दिनभर के मौसम अलर्ट के अनुसार मुंबई शहर, उपनगर और पालघर को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जबकि ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट और रायगढ़, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
सुबह तक जारी रहा बारिश का असर
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, बारिश को लेकर जारी तत्काल चेतावनी सुबह 10 बजे तक प्रभावी रही. इस दौरान मुंबई और उपनगरों में रुक-रुककर तेज बारिश होती रही. आसमान में बादल छाए रहे और बिजली चमकने व गरज के साथ बारिश की संभावना भी बनी रही.
लोकल ट्रेन सेवाएं रहीं सामान्य
भारी बारिश के बावजूद मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं. वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, सुबह के व्यस्त समय में हार्बर लाइन और चर्चगेट-दहानू कॉरिडोर समेत प्रमुख रूटों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं. हालांकि, लगातार बारिश के कारण मुंबई और नवी मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति जरूर बन गई. अंधेरी सबवे में पानी भरने की वजह से कार को पास होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
अंधेरी सबवे में भरा पानी, वाहनों की आवाजाही बंद
BMC के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण अंधेरी सबवे में भारी जलभराव हो गया, जिसके बाद वहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. नगर निकाय ने बताया कि अंधेरी अंडरपास को छोड़कर शहर के बाकी सभी सबवे चालू रहे और रेलवे यातायात भी सामान्य रहा.
23 जून को कितनी हुई बारिश?
BMC के बारिश आंकड़ों के अनुसार, 23 जून को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक मुंबई शहर में औसतन 56 मिमी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी उपनगरों में 23 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 33 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. रात 10 बजे से 11 बजे के बीच पश्चिमी उपनगरों के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, इनमें कांदिवली के चारकोप सेक्टर-1 म्युनिसिपल स्कूल में 32 मिमी बारिश, मलाड के MHB म्युनिसिपल स्कूल में 28 मिमी, सांताक्रूज के नारियलवाड़ी स्कूल में 21 मिमी बारिश हुई.
8 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी उपनगरों में हुई. आंकड़ों के अनुसार, आठ घंटे में पश्चिमी उपनगरों में औसतन 190 मिमी बारिश हुई. इसके बाद द्वीप शहर क्षेत्र में 184 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई.
BMC अधिकारी ने बताया जलभराव की स्थिति
जलभराव को नियंत्रित करने के लिए नगर निकाय ने शहर के कई हिस्सों में पानी निकालने वाले पंप लगाए. BMC ने अंधेरी सबवे से पानी निकालने का काम पूरा किया और सुबह करीब 5:30 बजे इसे वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया गया. प्रशासन ने बारिश के बीच हालात पर नजर बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
स्थानीय लोगों ने ड्रेनेज व्यवस्था पर उठाए सवाल
एक स्थानीय निवासी ने एएनआई से जल निकासी की समस्या को लेकर कहा, ‘जिन मैनहोल से पानी निकलना चाहिए, वे सभी बंद हैं. हमें बाढ़ जैसे हालात के कारण कॉलेज तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है.’ फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. मौसम विभाग ने पश्चिमी तट पर आगे भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.
ये भी पढ़ें:- बंगाल में आफत की बारिश, 60 से अधिक पेड़ गिरे, कोलकाता के कई रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित
ये भी पढ़ें:- सिया ही निकली केतन की कातिल, इंस्टाग्राम पर दिखाती रही प्यार, बॉयफ्रेंड संग रची साजिश; ऐसे पकड़ी गई
देरी से आया मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को ही मुंबई पहुंचा था. इस बार मॉनसून ने महानगर में दस्तक देने में करीब 13 दिन की देरी की. जहां इसके आने से लोगों को लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं भारी बारिश के कारण कई इलाकों में परेशानी भी बढ़ गई.
हालांकि, उत्तर भारत में भी अभी भी मॉनसून का इंतजार हो रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब अरब सागर के शेष हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में भी सक्रिय है, जहां बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली को लेकर फिलहाल मौसम विभाग ने अलर्ट जारी नहीं किया है, हालांकि, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 23-24 जून और 29 जून को बारिश हो सकती है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28-29 जून को बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. देश के अन्य हिस्सों जून के अंत तक बारिश पहुंचने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










