पूर्वोतर भारत में मानसून सक्रिय, मुंबई पहुंचा; अगले 7 दिन इन इलाकों में भारी बारिश, IMD अलर्ट
बारिश के बीच छाता लेकर जाती महिलाएं, फोटो पीटीआई
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार आज, 23 जून 2026 को मानसून मुंबई पहुंच गया है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
Heavy Rain Warning: आईएमडी के अनुसार अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर और गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, तथा मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं; इसके बाद के 3-4 दिनों में इसके झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.
इस सप्ताह पश्चिमी तट और पूर्वोतर भारत और इन स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पश्चिमी तट , पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारशि(7-20 सेमी) होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में और अगले 2-3 दिनों में विदर्भ, दक्षिण -पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में लू (हीट वेव) की स्थिति रहने की संभावना है.
23-29 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख सहित इन जगहों पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 23-29 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख -गिलगित-बाल्टिस्तान -मुजफ्फराबाद में; और 23-28 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं -कहीं बारिश की संभावना है.
23-26 जून हरियाणा-चंडीगढ़ -दिल्ली और पंजाब में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 23-26 जून और 29 जून को हरियाणा-चंडीगढ़ -दिल्ली और पंजाब में ; 23-24 जून और 29 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 23 जून और 28-29 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; और 23-29 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना है. 29 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है.
23-24 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी-तूफान की चेतावनी
23-24 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख -गिलगित-बाल्टिस्तान -मुजफ्फराबाद में; और 23-25 जून के दौरान उत्तराखंड में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी/घंटा से 60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










