कांटाटोली स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जांच उपकरण जब्त; डीसी ने निर्देश पर हुई छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच करती टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi: रांची प्रशासन ने कांटाटोली स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया. कार्रवाई के दौरान जांच उपकरण जब्त किए गए. यह कार्रवाई डीसी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने की. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

राजीव पांडेय
Ranchi: कांटाटोली के ग्लैक्सी कॉम्पलेक्स स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है. प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत की गयी है. गुप्त सूचना के आधार पर सिविल सर्जन कार्यालय और प्रशासन की संयुक्त टीम बुधवार को अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची. वहां टीम ने जांच से संबंधित कागजातों की जांच की. इसके बाद सेंटर में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन (मेक- जीई, मॉडल-लॉजिक सी-फाइव, सीरियल नंबर- 244769WX6), कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, एएनसी रजिस्टर, बिल बुक सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया. वहीं, सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील भी किया गया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि कांटाटोली चौक के ग्लैक्सी कॉम्पलेक्स के प्रथम तल्ला पर सिटी अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा है. सेंटर का संचालन डॉ राजेश कुमार द्वारा किया जा रहा है, लेकिन बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा है. टीम में मजिस्ट्रेट, लोअर बाजार थाना प्रभारी, पुलिस, चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनओ, एचओ, एमओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे.

अवैध सेंटरों पर होगी सख्त कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई पर रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा है कि जिला में संचालित सभी अल्ट्रासाउंर सेंटरों की हर गतिविधि की जांच की जायेगी. वहीं, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सख्त निर्देश दिया है कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की अनुमति के बिना किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन पूर्णतः अवैध है. ऐसे केंद्रों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें…

धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola