मोदी से हैंडशेक मिस होने पर ट्रोल हुए पद्मश्री विजेता, अभिनेता रस्तोगी ने दिया करारा जवाब

Edited by Satyendra Giri
Updated:
विज्ञापन

पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता अनिल कुमार रस्तोगी ( स्रोत- सोशल मीडिया )

Actor Anil Kumar Rastogi:पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ न मिलाने को लेकर वरिष्ठ अभिनेता और वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार रस्तोगी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. इसके बाद डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने खुद सामने आकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन

Actor Anil Kumar Rastogi: पद्म पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैंडशेक मिस होने पर पद्मश्री विजेता डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग की जा रही है. दरअसल पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने पहुंचे वरिष्ठ अभिनेता और वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह मंच की ओर जाते समय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बढ़ाए गए हाथ को नहीं देख पाए और हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणियां कीं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता साकेत गोखले ने भी वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह “मोदी के इवेंट मैनेजमेंट की विफलता” है. इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं.

अनिल कुमार रस्तोगी ने ट्रोल्स को दिया जवाब

अभिनेता डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है और यह पूरी तरह से एक अनजानी भूल थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरा सम्मान है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का नेतृत्व करने के लिए मोदी सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.

कला और विज्ञान दोनों क्षेत्रों में बड़ा योगदान


डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी को कला और विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. उन्होंने थिएटर, सिनेमा, रेडियो और टेलीविजन में लंबी और सफल पारी खेली है. सरकारी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने लगभग 1000 नाट्य प्रस्तुतियों, 75 से अधिक फिल्मों और 500 से ज्यादा टीवी एपिसोड में काम किया है.

वैज्ञानिक और समाजसेवी के रूप में भी पहचान


अभिनय के अलावा डॉ. रस्तोगी एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भी हैं. उनके नाम 78 से अधिक शोध प्रकाशन हैं. इसके साथ ही वह जरूरतमंद और असहाय मरीजों की मदद के लिए समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola