Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Apr 2024 2:36 PM
Anand Mahindra Motivation Story: आनंद महिंद्रा ने अपने नये पोस्ट में ट्रक ड्राइवर से यूट्यूब स्टार बने राजेश रवानी का वीडियो शेयर किया है. आप भी देखें और सीखें-
Anand Mahindra Share Video of Truck Driver Rajesh Ravani : उद्योगपति आनंद महिंद्रा एक्स प्लैटफॉर्म पर अपने एक से बढ़कर एक पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं. अपने पोस्ट्स के जरिये कभी वह अपने फॉलोअर्स को गुदगुदाते हैं, तो कभी वह बातों ही बातों में ऐसी प्रेरणा से भरी सीख दे जाते हैं जो किसी का जीवन बदल दे.
आनंद महिंद्रा ने अपने ताजा पोस्ट में ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी का एक वीडियो शेयर किया है. राजेश ट्रक ड्राइवर हैं और वह यूट्यूब स्टार बन चुके हैं. आनंद महिंद्रा ने राजेश के जुनून से एक्स यूजर्स को प्रेरित करने का प्रयास किया है.
अलेक्सा की मदद से बंदर भगाकर खबरों में आयी बच्ची को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर
अपनी पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने कहा है कि राजेश की सफलता यह प्रेरणा देती है कि आपकी उम्र या पेशा चाहे जो भी रहे, नयी तकनीक को सीखने और उससे खुद को नया रूप देने की की आप जब भी ठान लें, कभी देर नहीं होती. इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट कर अपने मन की बात कही.
आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में बताया है कि राजेश रवानी, जो 25 वर्षों से अधिक समय से ट्रक ड्राइवर हैं, उन्होंने अपने पेशे में फूड और ट्रैवल व्लॉगिंग को जोड़कर एक नयी शुरुआत की और अब वह यूट्यूब पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं. यही नहीं, उन्होंने अपनी कमाई से एक घर भी खरीद लिया है.
Anand Mahindra से यूजर ने पूछा- क्या आप पंजाबी हैं? जवाब से आपका सीना चौड़ा हो जाएगा
आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा है कि राजेश रवानी ने यह साबित किया है कि आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो या आपका पेशा कितना भी मामूली हो, नयी तकनीक को अपनाने और अपने आप को नया रूप देने में कभी देर नहीं होती है. मालूम हो कि राजेश रवानी एक ट्रक ड्राइवर हैं और वह देशभर के कई रूट पर आते-जाते हैं. वे अपने ट्रक में लोगों को देसी तरीके से खाना बनाना सिखाते हैं और उनके इस काम में उनका बेटा भी सहयोग करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










