Anand Mahindra से यूजर ने पूछा- क्या आप पंजाबी हैं? जवाब से आपका सीना चौड़ा हो जाएगा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Apr 2024 11:19 AM

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा- ''मुझे पता है कि यह एक बेवकूफी भरा सवाल है, लेकिन फिर भी पूछता हूं- आप पंजाबी हैं, सर?''

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet: क्या आनंद महिंद्रा पंजाबी हैं? देश और दुनिया के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखनेवाले अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी ऐक्टिव रहते हैं. उनके ट्वीट्स रोचक, मजेदार और कई बार प्रेरक भी होते हैं. अभी हाल ही में अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा से एक ट्विटर यूजर ने पूछ लिया कि क्या वह पंजाबी हैं. इसपर को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने जो जवाब दिया है, उसे जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

आप पंजाबी हैं, सर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से ट्विटर पर एक यूजर ने सकुचाते हुए पूछा- ”मुझे पता है कि यह एक बेवकूफी भरा सवाल है, लेकिन फिर भी पूछता हूं- आप पंजाबी हैं, सर?” इस पर महिंद्रा ने जवाब दिया- ”यह बेवकूफी भरा सवाल नहीं है, लेकिन मेरा सीधा जवाब है कि मैं भारतीय हूं.” आनंद महिंद्रा के इस जवाब को कई यूजर्स ने लाइक किया है.


पंजाबी गाना शेयर कर लिखा था…

महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा को लेकर अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि क्या वह पंजाबी हैं, तो हम आपको बता देते हैं कि ट्विटर पर बातों बातों में वह इस बात का जिक्र कर चुके हैं. दरअसल, नवंबर 2020 में आनंद महिंद्रा ने एक लड़की का वीडियो पोस्ट किया था, जो एक पंजाबी गाना गा रही है. आनंद महिंद्रा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था- ”मैं पंजाबी हूं. इसलिए हो सकता है कि मैं पूर्वाग्रह रखता हूं. लेकिन यह म्यूजिक एक तरह से रीन्युएबल एनर्जी जैसा है. दिन में अगर आप एक ब्रेक ले सकते हैं तो लें और अपनी बैटरियों को रीचार्ज करें. इस यंग लेडी की आवाज में कई गीगावॉट की पावर है.”


यूथ के बीच अच्छी पकड़

आनंद महिंद्रा ट्विटर पर अक्सर कुछ रोचक चीजें पोस्ट करते रहते हैं. यंग जेनरेशन के बीच उनकी अच्छी पकड़ है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी हाजिर जवाबी के कायल हैं. आनंद महिंद्रा अक्सर थोड़े अलग से ट्वीट करते रहते हैं. उन्होंने कई बार ट्विटर के माध्यम से लोगों की मदद की है. कभी किसी जरूरतमंद को बोलेरो गिफ्ट कर देते हैं, तो कभी किसी को ट्रैक्टर और कभी किसी स्टार्टअप के आइडिया से प्रभावित होकर उसमें निवेश भी करते हैं. लेकिन इन सबके साथ प्रभावित होने की पूरी वजह भी बताते हैं.

Also Read: Yezdi ADV रेट्रो बाइक लॉन्च के लिए तैयार, Anand Mahindra ने ट्वीट कर कह दी ऐसी बात

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola