JioSaavn का नया फीचर लॉन्च, अब आपकी म्यूजिक पसंद बनेगी डिजिटल पहचान, मिलेगा खास 'म्यूजिक पर्सोना'
JioSaavn Music Profile / pic: ril
जियोसावन का नया म्यूजिक प्रोफाइल फीचर यूजर्स को उनकी संगीत पसंद, पसंदीदा कलाकार, प्लेलिस्ट और सुनने की आदतों के आधार पर डिजिटल पहचान बनाने और शेयर करने का मौका देगा.
म्यूजिक स्ट्रीमिंग अब सिर्फ गाने सुनने तक सीमित नहीं रह गई है. यूजर्स की पसंद, सुनने की आदतें और उनके पसंदीदा कलाकार भी अब उनकी डिजिटल पहचान का हिस्सा बनने लगे हैं. इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जियोसावन ने नया ‘म्यूजिक प्रोफाइल’ फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स न केवल अपनी म्यूजिक जर्नी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, बल्कि अपनी संगीत पसंद को दोस्तों और अन्य श्रोताओं के साथ भी शेयर कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि यह फीचर म्यूजिक स्ट्रीमिंग अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा पर्सनल और इंटरैक्टिव बनाएगा.
अब गानों से बनेगी आपकी अलग पहचान
जियोसावन का नया फीचर यूजर्स की सुनने की आदतों का विश्लेषण करके उनकी एक खास ‘म्यूजिक पर्सोना’ तैयार करेगा. इसके आधार पर यूजर्स को अलग-अलग बैज दिए जाएंगे, जो उनकी पसंदीदा म्यूजिक कैटेगरी को दर्शाएंगे. उदाहरण के तौर पर, किसी को बॉलीवुड संगीत पसंद है तो उसे ‘बॉलीवुड भक्त’ का बैज मिल सकता है, जबकि पंजाबी गानों के शौकीनों को ‘पंजाबी मुरीद’ जैसी पहचान दी जाएगी. इससे यूजर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनकी म्यूजिक पसंद किस तरह की है.
सुनने की आदतों पर मिलेगा विस्तृत डेटा
इस फीचर के साथ यूजर्स को यह भी पता चलेगा कि उन्होंने कितने गाने सुने, कितने नए कलाकारों को खोजा और कितनी प्लेलिस्ट तैयार की. जियोसावन समय-समय पर साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएगा, जिससे यूजर्स अपनी बदलती संगीत पसंद को ट्रैक कर सकेंगे. इसके अलावा पसंदीदा जॉनर, सबसे ज्यादा सुने गए ट्रैक और पसंदीदा कलाकारों की जानकारी भी प्रोफाइल में दिखाई जाएगी.
पसंदीदा कलाकारों और प्लेलिस्ट को कर सकेंगे शेयर
म्यूजिक प्रोफाइल फीचर का एक बड़ा आकर्षण इसकी सोशल शेयरिंग क्षमता है. यूजर्स अपना यूनिक हैंडल बना सकेंगे और एक सार्वजनिक प्रोफाइल तैयार कर पाएंगे. इस प्रोफाइल पर वे अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट, कलाकार और संगीत से जुड़ी पसंद को शेयर कर सकेंगे. इससे म्यूजिक लवर्स के बीच नई खोज और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
नए रिलीज की जानकारी मिलेगी सीधे प्रोफाइल में
जिन कलाकारों को यूजर्स फॉलो करते हैं, उनके नए गाने और एल्बम सीधे उनकी पर्सनल लाइब्रेरी में दिखाई देंगे. इससे पसंदीदा कलाकारों की नई रिलीज खोजने में समय नहीं लगेगा और यूजर्स आसानी से अपने पसंदीदा कंटेंट तक पहुंच सकेंगे. साथ ही प्रोफाइल स्टेटस अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर्स अपनी मौजूदा म्यूजिक पसंद को प्रदर्शित कर सकते हैं.
एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध
जियोसावन का यह नया फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और वेब तीनों प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है. एंड्रॉयड यूजर्स इसे लाइब्रेरी सेक्शन में जाकर ऐक्सेस कर सकते हैं, जबकि आईओएस यूजर्स को यह प्रोफाइल सेक्शन में मिलेगा. कंपनी का मानना है कि यह फीचर यूजर्स को सिर्फ गाने सुनने तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें अपनी संगीत पहचान बनाने का भी अवसर देगा.
यह भी पढ़ें: Meta ने लॉन्च किए Ray-Ban से सस्ते AI Smart Glasses, मिलेगा लाइव ट्रांसलेशन, कैमरा और वॉयस असिस्टेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










