Meta ने लॉन्च किए Ray-Ban से सस्ते AI Smart Glasses, मिलेगा लाइव ट्रांसलेशन, कैमरा और वॉयस असिस्टेंट

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

नए मेटा ग्लासेस / फोटो- मेटा

Meta ने AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस की नई रेंज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 299 डॉलर रखी गई है. इनमें कैमरा, स्पीकर्स, लाइव ट्रांसलेशन और Meta AI जैसे फीचर्स मिलते हैं. Google और Snap की बढ़ती मौजूदगी के बीच Meta का यह कदम स्मार्ट ग्लासेस बाजार में उसकी पकड़ को और मजबूत कर सकता है.

विज्ञापन

AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस की रेस अब पहले से ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है. हाल ही में Google ने Gemini AI से लैस नए स्मार्ट ग्लासेस पर काम करने का ऐलान किया था, वहीं Snap ने 2,195 डॉलर (करीब 2.06 लाख रुपये) कीमत वाले Specs स्मार्ट ग्लासेस पेश किए हैं. ऐसे में अब Meta ने इस बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए एक नया और किफायती ऑप्शन लॉन्च किया है. कंपनी ने नए Meta Glasses पेश किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 28,100 रुपये) रखी गई है. यह कीमत Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस और प्रीमियम Ray-Ban Display Glasses के मुकाबले काफी कम है.

नया डिजाइन और नए स्टाइल

Meta ने इन स्मार्ट ग्लासेस को आईवियर कंपनी Luxottica के साथ मिलकर डेवलप किया है. हालांकि, यह पहली बार है जब कंपनी के स्मार्ट ग्लासेस Ray-Ban या Oakley जैसे किसी पॉपुलर ब्रांड के नाम के बिना लॉन्च किए गए हैं. नए ग्लासेस कई नए कलर्स और फ्रेम डिजाइन्स में उपलब्ध होंगे. इनमें एक नया रेक्टेंगुलर फ्रेम और मीडिया पर्सनैलिटी Kylie Jenner के साथ मिलकर तैयार किया गया स्लिम ओवल कलेक्शन भी शामिल है.

Meta AI से लैस होंगे नए ग्लासेस

नए Meta Glasses कंपनी के पहले ऐसे AI स्मार्ट ग्लासेस हैं, जिनमें Meta AI का लेटेस्ट वर्जन दिया गया है. यह AI कंपनी की Superintelligence Labs द्वारा डेवलप Muse Spark मॉडल पर बेस्ड है. हालांकि इन ग्लासेस में डिस्प्ले नहीं दिया गया है, लेकिन इनमें बिल्ट-इन कैमरा और स्पीकर्स मौजूद हैं. यूजर्स वॉयस कमांड्स के जरिए Meta AI से बातचीत कर सकेंगे. इसके जरिए वे रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांस्लेट, सामने दिखाई देने वाली चीजों की जानकारी प्राप्त करने और फोटो या वीडियो कैप्चर करने जैसे काम कर सकेंगे.

AI वियरेबल्स पर बड़ा दांव लगा रही Meta

स्मार्ट ग्लासेस का बाजार अभी छोटा जरूर है, लेकिन Meta और Luxottica इस सेगमेंट में सबसे आगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कंपनियों की इस बाजार में 80% से ज्यादा हिस्सेदारी है. 2021 में पहला स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने के बाद से कंपनी लाखों यूनिट्स बेच चुकी है. Meta का मानना है कि फ्यूचर में AI-पावर्ड डिवाइसेज लोगों के डेली लाइफ का जरूरी हिस्सा बन जाएंगी. यही वजह है कि कंपनी AI वियरेबल्स और स्मार्ट गैजेट्स पर अरबों डॉलर का इन्वेस्ट कर रही है.

Zuckerberg के लिए क्यों अहम हैं Smart Glasses?

Meta के CEO Mark Zuckerberg को स्मार्ट ग्लासेस में उतनी सफलता मिली है, जितनी कंपनी के वर्चुअल रियलिटी हेडसेट्स को नहीं मिल पाई. 2021 में Facebook का नाम बदलकर Meta करने के बाद कंपनी ने VR और Metaverse पर बड़ा दांव लगाया था, लेकिन VR अभी भी सीमित यूजर्स तक ही पहुंच पाया है. अब Zuckerberg की नजर AI युग के लिए एक नए हार्डवेयर प्लेटफॉर्म तैयार करने पर है और स्मार्ट ग्लासेस को इस दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है.

बढ़ रही है AI Smart Glasses की रेस

Google, Snap और Meta जैसी दिग्गज टेक कंपनियां अब AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस को अगला बड़ा कंप्यूटिंग डिवाइस बनाने की कोशिश में जुटी हैं. ऐसे में आने वाले वर्षों में स्मार्ट ग्लासेस का बाजार तेजी से बढ़ सकता है और यह तकनीक स्मार्टफोन के बाद अगला बड़ा बदलाव साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: अब पावर वाला चश्मा भी होगा स्मार्ट, Meta ने लॉन्च किये नये Ray-Ban Optics Styles ग्लासेस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola