'मैं अपराधी नहीं, पीड़ित हूं', न्याय की मांग लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बलिया में हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल टाॅवर पर युवक

UP News: बलिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने परिवार पर पैसे छीनने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

विज्ञापन

UP News: बलिया में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अपने ही परिवार पर पैसे छीनने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया, इसके बाद वह वीडियो वायरल कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया.

परिजनों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

जानकारी के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह नगर पंचायत स्थित मोबाइल टॉवर पर बुधवार की सुबह उत्तर टोला (फतेसागर पोखरा) निवासी धनजी वर्मा पुत्र राजगिरी वर्मा चढ़ गया. युवक ने अपने साथ हुई कथित पैसे छीनने की घटना को लेकर पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए वीडियो वायरल किया. सूचना मिलने पर बांसडीह कोतवाल राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

टॉवर पर चढ़े युवक से इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत की. युवक ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने मिलकर उसका पैसा छीन लिया है. कोतवाल ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वह अब सुरक्षित नीचे उतर चुका है. युवक ने संघर्ष, अन्याय, आर्थिक संकट और मानसिक पीड़ा से जुड़ी अपनी आपबीती का उल्लेख किया है.

परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टॉवर पर चढ़े धनजी वर्मा ने अपने परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कई पर्चियां नीचे फेंकीं. इन पर्चियों में उसने पारिवारिक उत्पीड़न और अपनी परेशानियों का जिक्र किया था. पर्ची में युवक ने लिखा कि उसे कथित तौर पर माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी और पड़ोसियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उसने आरोप लगाया कि उसका बचपन और पढ़ाई छीन ली गई, बड़े बेटे होने के बावजूद उसके साथ बेईमानी, भेदभाव और छल-कपट किया गया. युवक ने यह भी लिखा कि उसके पिता के ससुराल पक्ष ने कथित षड्यंत्र रचकर उसकी शादी एक चरित्रहीन लड़की से करवा दी, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों का होगा सुरक्षा ऑडिट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola