झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव का गजट नोटिफिकेशन जारी, 22 निर्वाचित सदस्यों के नाम अधिसूचित

Updated:
विज्ञापन

रांची में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का दफ्तर.

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव से संबंधित गजट नोटिफिकेशन जारी कर 22 निर्वाचित सदस्यों के नाम अधिसूचित कर दिए गए हैं. एक सदस्य पद का परिणाम अभी लंबित है, जबकि दो महिला सदस्यों का चयन को-ऑप्शन के माध्यम से किया जाना बाकी है.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव से संबंधित गजट नोटिफिकेशन बुधवार शाम जारी कर दिया गया. राज्य के विधि विभाग की ओर से असाधारण गजट अधिसूचना प्रकाशित की गई, जिसमें चुनाव में निर्वाचित 22 सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं. यह अधिसूचना तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन और चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के निर्देशों के अनुपालन में जारी की गई है.

इन 22 अधिवक्ताओं को किया गया अधिसूचित

जारी अधिसूचना के अनुसार अधिवक्ता एके रशीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार खत्री, मनोज कुमार-2, अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राज कुमार, निलेश कुमार, अनिल कुमार महतो, राजेश कुमार शुक्ला, मनोज कुमार-3, जीतेंद्र कुमार, अभय कुमार चतुर्वेदी, परमेश्वर मंडल, मधुलता रानी, रिंकू भकत, मीरा कुमारी, मोली सिन्हा और निवेदिता कुंडू को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का निर्वाचित सदस्य अधिसूचित किया गया है.

12 मार्च को हुए मतदान के आधार पर घोषित हुए थे परिणाम

चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने 12 मार्च 2026 को हुए मतदान के आधार पर झारखंड हाईकोर्ट और राज्य के विभिन्न सिविल कोर्ट के 22 अधिवक्ताओं को निर्वाचित घोषित किया था. इसके बाद अब राज्य सरकार के विधि विभाग ने आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव परिणाम को औपचारिक मान्यता प्रदान कर दी है.

एक सीट का परिणाम अब तक लंबित

स्टेट बार काउंसिल के एक सदस्य पद के लिए फिलहाल परिणाम घोषित नहीं किया गया है. इस सीट को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है. इसके अलावा काउंसिल में दो महिला सदस्यों का चयन को-ऑप्शन के माध्यम से किया जाना है. हालांकि, इन दोनों पदों पर चयन को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस संबंध में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

बार काउंसिल के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

गजट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए गठन की प्रक्रिया ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है. अब शेष एक सीट के परिणाम और दो महिला सदस्यों के को-ऑप्शन के बाद परिषद का स्वरूप पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा. कानूनी समुदाय की नजर अब आगे की प्रक्रिया और नई कार्यकारिणी के गठन पर टिकी हुई है, जिससे राज्य के अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों और गतिविधियों को नई दिशा मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola