Reliance Jio के नये इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, UAE से USA तक मिलेगा डेटा और कॉलिंग का मजा

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Reliance Jio International Romaing Plans 2024

Reliance Jio International Romaing Plans 2024: रिलांयस जियो ने कुछ नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च किये हैं. अगर आप अक्सर विदेश जाते रहते हैं, तो आपके लिए रिलायंस जियो की तरफ से खास रीचार्ज प्लान पेश किये गए हैं. इन रीचार्ज प्लान्स में आपको डेटा और कॉलिंग के साथ SMS की सुविधा भी मिलती है.

विज्ञापन

Reliance Jio New International Romaing Plans 2024: भारत के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए यूएई, थाईलैंड, कनाडा, सऊदी अरब, यूरोप और कैरिबियन द्वीप समूह जैसे लोकप्रिय देशों के लिए बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान लॉन्च (Jio Launch New International Romaing Plans) किये हैं. यह नये प्लान यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किये गए हैं, जिनमें अधिक डेटा, कम दरें और अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं.

डेटा पैक खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

यूएई, कनाडा, थाईलैंड, और सऊदी अरब के लिए जियो के पैक्स में असीमित इनकमिंग एसएमएस, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉल, और हाई-स्पीड डेटा की सुविधा दी जा रही है. डेटा पैक खत्म होने के बाद भी उपयोगकर्ता 64 केबीपीएस की गति पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे. साथ ही, वाई-फाई कॉलिंग के जरिये किसी भी देश से इनकमिंग कॉल्स का लाभ उठाया जा सकता है.

दरों में 50 प्रतिशत तक की कटौती

कैरिबियन के 24 देशों के लिए जियो ने विशेष प्लान्स पेश किये हैं, जिनमें 3851 रुपये के प्लान के साथ इनफ्लाइट बेनिफिट्स भी शामिल हैं. वहीं, यूरोप के 32 देशों के लिए प्लान भी इसी तरह के फायदों के साथ आते हैं. जियो ने 32 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के दरों में 50 प्रतिशत तक की कटौती की है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना और भी किफायती हो गया है.

Jio Choice Number Scheme: जियो यूजर्स चुन सकते हैं मनचाहा नंबर, तरीका बड़ा आसान

Jio यूजर्स की मौज! मुकेश अंबानी की कंपनी ने पेश किये 3 नये सस्ते प्लान्स, मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स

Jio यूजर्स को बिना रीचार्ज कराये भी मिलेगा डेटा, करना होगा बस यह काम

Jio – Airtel के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited 5G Data

Jio Bharat J1: मुकेश अंबानी की कंपनी लायी लाइव टीवी और UPI वाला सस्ता फोन, जानिए इसकी खूबियां

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola