Jio - Airtel के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited 5G Data

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Aug 2024 1:15 PM

विज्ञापन

Jio Airtel Unlimited 5G Data Plan

Jio Airtel Unlimited 5G Data Plan: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल भारतीय टेलीकॉम मार्केट की सबसे बड़ी कंपनियां हैं. Jio और Airtel अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दे रही हैं. आप भी अनलिमिटेड 5G का मजा चाहते हैं, तो सही प्लान काे सेलेक्ट करना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन
Jio Airtel Unlimited 5G Data Plan: जियो और एयरटेल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा देती हैं. आप भी अगर जियो या एयरटेल के ग्राहक हैं और अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सही प्लान चुनना है. अपने बजट के हिसाब से आप कम या ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान रीचार्ज कर सकते हैं, और दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान्स का बड़ा पोर्टफोलियो ऑफर कर रहे हैं. जियो और एयरटेल के यूजर्स के लिए हम अलग-अलग सेगमेंट के अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान्स की लिस्ट लेकर आये हैं-

5G डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान कौन?

रिलायंस जियो का 28 दिनों की वैधता वाला 349 रुपये का प्लान देश में फ्री 5G डेटा वाला सबसे किफायती प्लान है. इसी तरह, एयरटेल के पास 379 रुपये का प्लान है, जो 5G डेटा के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. ये दोनों सबसे अच्छे मासिक प्लान हैं, जो सस्ते हैं और 5G डेटा का फायदा भी दे रहे हैं.

84 दिनों की छुट्टी, रोज 1.5GB डेटा JIO-Airtel-BSNL या VI, जानें आपके लिए कौन रिचार्ज प्लान रहेगा बेस्ट

BSNL 5G: बीएसएनएल की घर वापसी, बढ़ेगी JIO-Airtel की टेंशन, खबर पढ़कर खुश हो जाएंगे आप

Jio यूजर्स की मौज! मुकेश अंबानी की कंपनी ने पेश किये 3 नये सस्ते प्लान्स, मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स

Jio यूजर्स को बिना रीचार्ज कराये भी मिलेगा डेटा, करना होगा बस यह काम

56 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान सस्ता कौन-सा है?

रिलायंस जियो के पास 629 रुपये का प्लान है, जिसमें 56 दिनों की वैलिडिटी, हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड 5जी ऐक्सेस मिलता है. जियो यूजर्स 719 रुपये के प्लान में 2 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वहीं, एयरटेल का 56 दिनों की वैलिडिटी वाला 649 रुपये का रीचार्ज प्लान दो महीने के लिए अनलिमिटेड 5G देता है.

1 साल फ्री 5G डेटा वाले प्लान कौन से हैं?

5G डेटा और 365 दिनों की वैधता के साथ जियो का सबसे सस्ता प्लान 3,599 रुपये का है. यह हर दिन 2.5 जीबी 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करता है. वहीं, एयरटेल अपने एन्युअल प्लान के तहत इतनी ही कीमत में हर दिन 2 जीबी 4G डेटा ऑफर करती है.

Technology Trending Video

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola