Jio यूजर्स की मौज! मुकेश अंबानी की कंपनी ने पेश किये 3 नये सस्ते प्लान्स, मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Jul 2024 12:40 PM
Jio Unlimited Offer
Jio Recharge Plans 2024: देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio ने नये प्लान्स लॉन्च किये हैं. इसमें जियो यूजर्स को कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS के सहित कई बेनिफिट्स मिलते हैं.
Jio Recharge Plans 2024: 3 जुलाई को रीचार्ज प्लान महंगे करने के बाद अब जियो यूजर्स के लिए नये रीचार्ज प्लान ला रही है. देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अब इस लिस्ट में नये प्लान्स शामिल किये हैं. इन प्लान्स में ओटीटी बेनिफिट्स भी ऑफर किये जा रहे हैं और ये यूजर्स को पसंद आ सकते हैं. इन प्लान्स को खरीदने पर आपको Disney+ Hotstar और JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
Jio Recharge Plans 2024: जियो का नया प्लान क्या है?
Reliance Jio ने जो नये प्लान्स पेश किये हैं, उनमें जियो यूजर्स को कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसमें Zee5 और SonyLiv Combo भी शामिल है. साथ ही, इन प्लान्स में कई सारे शानदार बेनिफिट्स भी ऑफर किये जा रहे हैं. आइए एक-एक कर जानते हैं इनके बारे में-
Jio 329 Prepaid Plan क्या बेनिफिट्स ऑफर करता है?
रिलायंस Jio का यह प्लान ऐसे यूजर्स को बड़ा पसंद आयेगा. 28 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाले रीचार्ज पैक की तलाश में रहते हैं. इसमें यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है और 100 SMS की सुविधा भी मिल जाती है. जियो के इस प्लान में JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
Jio 949 Prepaid Plan में क्या फायदे मिलते हैं?
जियो का यह प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा की 84 days की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. साथ ही में रोजाना 2GB डेटा भी मिलता है. यह प्लान Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के फायदे के साथ आता है.
Jio 1,049 Prepaid Plan के लाभ क्या हैं?
जियो के इस प्लान में भी 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही, यूजर्स को यह प्लान रोजाना 2GB Data भी ऑफर करता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100SMS के बेनिफिट्स दिये जाते हैं. इस प्लान में यूजर्स को Zee5 और SonyLiv कॉम्बो का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है.
Jio यूजर्स को बिना रीचार्ज कराये भी मिलेगा डेटा, करना होगा बस यह काम
Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे
Airtel से सस्ता है JIO का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, मिलेंगे 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स
Technology Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










