Jio Choice Number Scheme: जियो यूजर्स चुन सकते हैं मनचाहा नंबर, तरीका बड़ा आसान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Aug 2024 2:54 PM

विज्ञापन

Jio Recharge Plan 2025

Jio Choice Number Scheme: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए खास स्कीम रोलआउट की है. यह यूजर्स को अपने पसंदीदा नंबर को अपना मोबाइल नंबर बनाने की सुविधा देता है.

विज्ञापन

Jio Choice Number Scheme | Buy Fancy / VIP Mobile Number of Your Choice: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक शानदार स्कीम लेकर आयी है. जियो यूजर्स अब अपने जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी को अपना मोबाइल नंबर बना सकते हैं.

रिलायंस जियो की च्वाॅइस नंबर स्कीम क्या है?

हम में से कई लोगों को कभी ना कभी कोई खास मोबाइल नंबर पाने की इच्छा जरूर होती है. यह बात दीगर है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनियां आसानी से यूजर्स को अपना 10 अंकों का नंबर चुनने की सुविधा नहीं देतीं. हालांकि अब कुछ कंपनियां यूजर्स की च्वॉइस के नंबर देने लगी हैं. इसी क्रम में जियो ने एक खास सर्विस शुरू की है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद का नंबर पा सकते हैं.

जियो ने यह स्कीम किन लोगों के लिए है?

रिलायंस जियो ने यह स्कीम खास तौर पर पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश की है. हालांकि, जियो ने इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं. अगर आप जियो यूजर हैं और अपनी पसंद का मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं, तो इस स्कीम का फायदा लेकर आप ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़ा शुल्क देना होगा. इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर कुछ हद तक कस्टमाइज कर सकते हैं.

अपनी पसंद का मोबाइल नंबर चुनने के लिए क्या हैं नियम और शर्तें?

जियो की इस स्कीम के तहत आप मात्र 499 रुपये देकर अपने मोबाइल नंबर के 4 से 6 अंक खुद चुन सकते हैं. ध्यान देनेवाली बात यह है कि ऐसा जरूरी नहीं कि आप जो भी नंबर पसंद करें या चुनें, तो वह उपलब्ध हो. जियो आपके पिन कोड के हिसाब से ही उपलब्ध विकल्प दिखाएगा. यह सुविधा सिर्फ JioPlus पोस्टपेड यूजर्स के लिए है और इस स्कीम में आपको एक नया सिम कार्ड मिलेगा.

Jio Choice Number Scheme : कैसे पाएं अपना कस्टमाइज्ड जियो नंबर?

MyJio ऐप या वेबसाइट या फिर Jio Choice Number की वेबसाइट पर जाकर आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. Jio Choice Number वेबसाइट के जरिये https://www.jio.com/selfcare/choice-number वेबसाइट पर जाना है. अपना मौजूदा JioPostpaid Plus नंबर डालकर OTP के जरिये वेरिफिकेशन करना है. वेरिफिकेशन के बाद आप एक नये पेज पर पहुंचेंगे. यहां आपको अपनी पसंद के 4 से 6 अंक, नाम और पिन कोड दर्ज करने हैं. अब आपको अपने पिन कोड के हिसाब से उपलब्ध फोन नंबर दिखाई देंगे. यहां से अपनी पसंद का नंबर चुनें और पेमेंट कर के नया सिम कार्ड पाएं.

MyJio ऐप के जरिये Jio Choice Number लेने के लिए https://www.jio.com/selfcare/choice-number वेबसाइट पर जाना है. यहां अपना मौजूदा JioPostpaid Plus नंबर डालकर OTP के जरिये वेरिफिकेशन कर लेना है. वेरिफिकेशन के बाद आप एक नये पेज पर लैंड करेंगे, जहां आपको अपनी पसंद के 4 से 6 अंक, नाम और पिन कोड दर्ज करने हैं. अब आपको अपने पिन कोड पर मौजूद उपलब्ध फोन नंबर की लिस्ट दिखाई देगी. यहां से आपको अपनी पसंद का नंबर चुन लेना है और पेमेंट कर के नया सिम कार्ड पा लेना है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola