Jio Bharat J1: मुकेश अंबानी की कंपनी लायी लाइव टीवी और UPI वाला सस्ता फोन, जानिए इसकी खूबियां

Updated:
विज्ञापन

Jio Bharat J1 Launch Review

Jio Bharat J1 Price Features: रिलायंस जियो ने अपनी किफायती 4जी फीचर फोन जियो भारत की रेंज में नया हैंडसेट लॉन्च किया है. जियो भारत जे1 एक 4जी कीपैड फोन है, जो नये डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में आया है.

विज्ञापन

Jio Bharat J1 4G Feature Phone: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 4जी फीचर फोन (New 4G Feature Phone) पेश किया है. भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी ने इसे जियो भारत जे1 (Jio Bharat J1) नाम दिया है. जियो की यह नयी सौगात कई खास फीचर्स के साथ आयी है. कंपनी ने इस डिवाइस में बड़े डिस्प्ले के साथ यूपीआई (UPI) और लाइव टीवी (LIVE TV) सपोर्ट सहित कई बड़े फीचर्स दिये हैं.

नये डिजाइन और फीचर्स वाला 4जी कीपैड फोन

रिलायंस जियो ने पिछले साल भारत में अपनी किफायती जियो भारत (Jio Bharat) फोन सीरीज की घोषणा की थी. जियो भारत सीरीज के तहत कंपनी इससे पहले दो सस्ते 4जी फोन जियो भारत वी2 (Jio Bharat V2) और जियो भारत वी2 कार्बन (Jio Bharat V2 Karbonn) को पेश किया था. रिलायंस जियो ने अब इस सीरीज के नये फोन जियो भारत जे1 को बिना किसी शोर-शराबे के लॉन्च किया है. यह एक 4जी कीपैड फोन है, जो नये डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है.

Reliance Jio लायी दो सस्ते रीचार्ज प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

Jio Bharat J1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Jio Bharat J1 4G एक नये डिजाइन के साथ आया है. डिवाइस थोड़ी बड़ी बॉडी और बड़ी स्क्रीन के साथ आया है. इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है. इसमें 2,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. नये जियो फोन में यूजर्स को JioCinema और Jio TV का ऐक्सेस मिलता है. ये दोनों ऐप्स यूजर्स को फोन पर लाइव स्पोर्ट्स और लाइव टीवी कंटेंट देखने की सुविधा देंगे. बड़ी बैटरी और स्क्रीन के दम पर यह 4जी फीचर फोन कम बजट में एक अच्छा एंटरटेनमेंट डिवाइस बन सकता है. इसके अलावा, फोन में UPI लेनदेन के लिए JioPay का भी सपोर्ट मिलता है.

Jio Bharat J1 4G फोन की कीमत और उपलब्धता

Jio Bharat J1 4G फोन पिछले साल आये जियो भारत वी2, वी2 कार्बन और भारत बी1 से महंगा है. जहां ये फोन्स 999 रुपये की रेंज में आये थे, वहीं नया भारत जे1 4G की कीमत 1,799 रुपये है. यह डिवाइस अमेजन पर सिंगल ब्लैक  और ग्रे कलर ऑप्शंस में खरीदने के लिए उपलब्ध है. जियो भारत फोन को 123 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं. इसमें मिलनेवाले बेनिफिट्स की बात करें, तो अनलिमिटेड कॉल, प्रति माह 14 जीबी 4जी डेटा, जियो ऐप्स और सेवाओं तक पहुंच प्रदान की जाती है. इस डिवाइस में तीन 4जी बैंड्स का सपोर्ट मिलता है और यह डिवाइस केवल जियो सिम के साथ काम करेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola
Jio Bharat J1

Jio Bharat J1

Jio Bharat J1 Price Features: रिलायंस जियो ने अपनी किफायती 4जी फीचर फोन जियो भारत की रेंज में नया हैंडसेट लॉन्च किया है. जियो भारत जे1 एक 4जी कीपैड फोन है, जो नये डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में आया है.