Pager Blast: क्या होता है पेजर? क्या इसे सच में हैक कर ब्लास्ट किया जा सकता है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Sep 2024 1:32 PM
What is a pager? Can it really be hacked and blasted?
Lebanon Pager Blast: लेबनान और सीरिया के कई शहरों में सिलसिलेवार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई. यह धमाका पेजर के जरिये किया गया. आइए जानते हैं कि पेजर क्या होता है और क्या इसे हैक कर ब्लास्ट किया जा सकता है.
Pager Blast in Lebanon: मंगलवार, 18 सितंबर को लेबनान और सीरिया के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में सिलसिलेवार धमाके हुए. सड़कों, बाजारों और घरों में लोगों की जेब और हाथ में रखे पेजर में एकाएक विस्फोट होने लगे. लेबनान से लेकर सीरिया तक इन धमाकों का सिलसिला लगभग 1 घंटे तक चला. धमाकों में अब तक 9 लोगों की मौत और 2000 से ज्यादा के जख्मी होने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये धमाके हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर पेजर के जरिये किये गए थे, और इनमें आम लोगों को भी नुकसान हुआ. हिजबुल्लाह ने इजराइल पर इन धमाकों का आरोप लगाया है.
हिजबुल्लाह का पेजर पर भरोसा दगा दे गया
दरअसल, लेबनान के अधिकांश क्षेत्रों पर हिजबुल्लाह का कब्जा है. इस संगठन ने अपने सैनिकों को हैकिंग और हमलों के खतरे से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है. इसी वजह से इन क्षेत्रों में लोग पेजर का इस्तेमाल करते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेजर छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होते हैं, जिन्हें संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर यह टेक्स्ट मैसेज के लिए एक अलार्म के रूप में काम करता है. खबरों की मानें, तो पेजर्स को हैक कर ब्लास्ट किया गया. अब सवाल उठता है कि पेजर क्या होता है, और क्या पेजर की तरह मोबाइल को भी हैक किया जा सकता है?
पेजर क्या होता है?
पेजर एक ऐसा डिवाइस है, जिससे मैसेज सेंड और रिसीव किया जाता है. पेजर का इस्तेमाल 1950 में पहली बार न्यूयॉर्क सिटी में हुआ. उन दिनों इसके जरिये 40 किलोमीटर की रेंज में मैसेज भेजना संभव था. 1980 के दशक में इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में होने लगा. वर्ष 1990 और 2000 के बीच यह भारत समेत दुनियाभर में काफी पॉपुलर था. मोबाइल फोन का युग आने से पहले पेजर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता था. खासकर डॉक्टर, बिजनेसमेन और इमरजेंसी सेवाओं के प्रॉफेशनल्स द्वारा इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता था, क्योंकि यह संचार का भरोसेमंद साधन माना जाता था. पेजर डिवाइस, रेडियो सिग्नल के जरिये टेक्स्ट मैसेज को सेंड और रिसीव करता है. मोबाइल सर्विस आम लोगों के पहुंच में आने और मोबाइल फोन के पॉपुलर होने के साथ ही पेजर के दिन लद गए.
पेजर कैसे काम करता है?
पेजर रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है. किसी को जब मैसेज भेजना होता है, तो पेजर नेटवर्क उस मैसेज को सेंड करता है, जिसे दूसरा पेजर डिवाइस रिसीव करता है. इसमें किसी तरह के इंटरनेट और कॉलिंग की जरूरत नहीं पड़ती है. यह पहाड़ी इलाकों या दूर दराज के क्षेत्रों में ज्यादा भरोसेमंद और फायदेमंद होते हैं. जिन जगहों पर मोबाइल फोन के नेटवर्क कमजोर होता है, वहां पेजर बड़ा काम आता है.
पेजर कितने तरह के होते हैं?
पेजर तीन तरह के होते हैं. पहला- वन वे पेजर. इसमें केवल मैसेज को रिसीव किया जा सकता है. दूसरा है- टू वे पेजर. इसमें मैसेज रिसीव करने के साथ सेंड भी किये जा सकते हैं. तीसरा होता है- वॉयस पेजर. इसमें वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड कर शेयर किया जाता है. जब कोई संदेश आता है तो यह बीप या वाइब्रेट करता है. यही वजह है कि इसे बीपर और ब्लीपर भी कहते हैं.
क्या पेजर को हैक कर विस्फोट किया जा सकता है?
पेजर के सिक्योरिटी सिस्टम की मजबूती बहुत ज्यादा नहीं होती है. पेजर सिस्टम इनक्रिप्टेड नहीं होते हैं. इसकी वजह से इसमें मौजूद डेटा को ट्रेस, ट्रैक और कैप्चर किया जा सकता है और इसको हैक भी किया जा सकता है. इसे हैक करने के बाद हैकर्स अपनी कमांड दे सकते हैं.
पेजर में बम की तरह विस्फोट करने की बात करें, तो विस्फोटकों के छोटे रूप को डिवाइस में आसानी से फिट किया जा सकता है. इसके लिए C4 जैसे एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया जाता है. इन विस्फोटकों को पेजर की बैटरी में फिट किया जाता है. इसके बाद ब्लूटूथ जैसे वायरलेस सिग्नल के इस्तेमाल से सिग्नल भेजे जा सकते हैं, जिससे बैटरी का तापमान बढ़ेगा और एक्सप्लोसिव रिएक्ट करेगा. इससे डिवाइस एक्सप्लोड कर सकता है.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश सेना के एक पूर्व विशेषज्ञ ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि सीरिया और लेबनान में जिन पेजर्स में धमाके हुए, उन डिवाइसेज में 10 से 20 ग्राम तक का मिलिट्री ग्रेड हाई एक्स्प्लोसिव भरा हो सकता है, जिसे नकली इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के अंदर छिपाया गया हो. एक्सपर्ट ने कहा कि इसे एक सिग्नल के द्वारा ट्रिगर किया गया होगा, जो अल्फान्यूमेरिक टेक्स्ट मैसेज हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










