अपने रूम के हिसाब से सही टीवी साइज कैसे चुनें? बस ये बातें ध्यान में रखें
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 May 2026 6:24 PM
स्मार्ट टीवी (Photo: Sony)
Smart TV Size: सही टीवी साइज चुनना आपके देखने के एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है. कमरे की दूरी और स्पेस के हिसाब से टीवी लेना जरूरी है, वरना पिक्चर या तो छोटी लगेगी या असहज बड़ी. 4K टीवी में पास बैठकर भी क्लियर व्यू मिलता है, जिससे देखने का मजा और बढ़ जाता है.
Smart TV Size: अगर आप नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फीचर्स या रेजोल्यूशन से पहले सबसे जरूरी चीज होती है उसका साइज. क्योंकि साइज गलत हो गया तो या तो स्क्रीन बहुत छोटी लगेगी और आप ठीक से देख नहीं पाएंगे, या फिर इतनी बड़ी कि कमरे में बैठना ही मुश्किल हो जाएगा. इसलिए सही टीवी साइज चुनना बहुत जरूरी है, ताकि देखने का मजा भी आए और कमरा भी बैलेंस लगे. लेकिन सवाल ये है कि अपने रूम के हिसाब से सही टीवी साइज कैसे चुनें? अच्छी बात ये है कि ये उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है. आइए आपको आसान शब्दों में बताते हैं.
देखने की दूरी से शुरुआत करें
टीवी साइज चुनने में सबसे बड़ा और सबसे जरूरी फैक्टर होता है कि आप स्क्रीन से कितनी दूरी पर बैठते हैं. इसी पर पूरा गेम डिपेंड करता है. इसी वजह से ऑनलाइन मिलने वाले टीवी साइज कैलकुलेटर भी सबसे पहले यही चीज देखते हैं. एक आसान नियम है. अपने टीवी साइज (इंच में) को 1.2 और 2.5 से गुणा कर लीजिए. इससे आपको मिनिमम और मैक्सिमम देखने की दूरी मिल जाएगी (इंच में), जिसे आप बाद में फीट में बदल सकते हैं.
उदाहरण के लिए, अगर आपके पास 55-इंच का टीवी है, तो उसके लिए सही देखने की दूरी लगभग 6.8 फीट से 11.4 फीट के बीच होनी चाहिए. अगर आप इससे ज्यादा पास या दूर बैठते हैं, तो पिक्चर क्वालिटी या देखने का मजा थोड़ा कम हो सकता है. हालांकि अगर आपके पास 4K टीवी है, तो आप थोड़ा और पास बैठ सकते हैं, क्योंकि हाई रिजॉल्यूशन में पिक्चर ज्यादा शार्प रहती है और डिटेल्स अच्छे से दिखती हैं.
यह भी पढ़ें: 40 और 43-इंच टीवी में कौन सा खरीदें? डिटेल में समझिए सिर्फ 3 इंच का फर्क
अपने कमरे के हिसाब से टीवी का साइज चुनें
- 32 इंच: 32 इंच टीवी छोटे कमरों के लिए काफी पॉपुलर है, खासकर बच्चों के कमरे या छोटे बेडरूम में. इसमें आमतौर पर 4 से 6 फीट की दूरी से देखने में अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है. हालांकि आजकल 43 इंच टीवी सस्ते हो गए हैं, इसलिए यह थोड़ा कम फ्यूचर-प्रूफ माना जाता है. लेकिन छोटे स्पेस के लिए अभी भी सही ऑप्शन है.
- 43 इंच: 43 इंच टीवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है क्योंकि इसकी कीमतें काफी कम हो गई हैं. यह छोटे बेडरूम या कॉम्पैक्ट लिविंग रूम के लिए बढ़िया है, जहां देखने की दूरी लगभग 5 से 7 फीट होती है. इसे सेकेंड टीवी के तौर पर भी लोग काफी पसंद करते हैं.
- 55 इंच: 55 इंच टीवी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले साइज में से एक है. यह मिड-साइज लिविंग रूम के लिए परफेक्ट है, जहां लोग आमतौर पर 8 से 10 फीट की दूरी पर बैठते हैं. यह न ज्यादा बड़ा लगता है और न छोटा.
- 65 इंच: 65 इंच टीवी बड़े लिविंग रूम या होम एंटरटेनमेंट सेटअप के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें देखने की सही दूरी करीब 10 से 12 फीट मानी जाती है. आजकल इस साइज की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस चाहते हैं.
- 75 इंच और उससे बड़े: 75 इंच या उससे बड़े टीवी लगभग होम थिएटर जैसा अनुभव देते हैं. ये सिर्फ बड़े कमरे के लिए सही होते हैं, जहां 12 से 14 फीट या उससे ज्यादा दूरी हो. सही स्पेस न हो तो इतने बड़े टीवी का मजा नहीं आता.
क्या TV की रेजोल्यूशन सच में फर्क डालती है?
बहुत लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, लेकिन हां इमेज क्वालिटी पर इसका असर जरूर पड़ता है, बस उतना ज्यादा नहीं जितना लोग सोचते हैं. अगर आप Full HD टीवी ले रहे हैं, तो देखने की दूरी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर आप स्क्रीन के बहुत करीब बैठ जाते हैं, तो पिक्चर थोड़ी धुंधली या कम शार्प लग सकती है.
लेकिन 4K टीवी में मामला थोड़ा अलग है. इसमें पिक्सल ज्यादा होते हैं, इसलिए आप थोड़ी कम दूरी पर भी बैठें तो भी पिक्चर साफ और डिटेल्ड दिखती है. यही वजह है कि छोटे घरों या कम जगह वाले कमरों में 4K टीवी ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस देता है. आजकल तो वैसे भी 4K टीवी काफी सस्ते और आम हो गए हैं, इसलिए रेजोल्यूशन की ये बहस धीरे-धीरे कम होती जा रही है.
यह भी पढ़ें: Smart TV आपकी एक्टिविटी पर रखता है पैनी नजर, जानिए क्या है ACR और इसे कैसे करें बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










