Smart TV आपकी एक्टिविटी पर रखता है पैनी नजर, जानिए क्या है ACR और इसे कैसे करें बंद

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Mar 2026 3:05 PM

विज्ञापन

कमरे में लगा बड़ा टीवी और सामने खड़ा शख्स हैरानी में (Photo: Canva)

आपका Smart TV सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, आपकी देखने की आदतों पर भी नजर रख सकता है. ACR फीचर आपकी स्क्रीन पर चल रही चीजों को ट्रैक करता है और डेटा शेयर भी हो सकता है. कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप इस ट्रैकिंग को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

Smart TV: अगर मैं कहूं कि हमारे घर में लगा स्मार्ट टीवी भी हमारी काफी निजी जानकारी इकट्ठा कर करते हैं तो शायद आपको यकीन न हो. लेकिन यह सच है. आजकल के स्मार्ट टीवी इतने स्मार्ट हो गए हैं कि Automatic Content Recognition (ACR) नाम के सॉफ्टवेयर के जरिए हमारे टीवी देखने के हर पैटर्न को रिकॉर्ड कर लेते हैं. और अक्सर हम TV सेटअप करते समय ये फीचर अनजाने में ऑन कर देते हैं क्योंकि हमें इसके बारे में कुछ खास पता नहीं होता है.

ACR क्या-क्या रिकॉर्ड करता है?

ACR टेक्नोलॉजी आपके टीवी स्क्रीन पर दिख रहे हर चीज को रिकॉर्ड करती है. चाहे आप Netflix, Prime Video जैसी सर्विस इस्तेमाल कर रहे हों, या अपने सिक्योरिटी कैमरा का फीड देख रहे हों, फोटो स्लाइडशो चला रहे हों, फोन से कुछ कास्ट कर रहे हों, या कोई कनेक्टेड डिवाइस चला रहे हों. ये डाटा सिर्फ आपके टीवी तक ही लिमिट नहीं रहता, बल्कि टीवी निर्माता और उनके पार्टनर्स तक भी पहुंच सकता है.

अच्छी खबर ये है कि इसे बंद किया जा सकता है. लेकिन एक बात और आपको बता फैन कि इससे सभी ट्रैकिंग बंद नहीं होगी. आपके स्ट्रीमिंग ऐप्स अभी भी डेटा कलेक्ट कर सकते हैं. लेकिन ये आपके टीवी पर होने वाली स्पाइंग को काफी हद तक कम कर देगा. आइए जानते हैं तरीका.

LG TV में ACR कैसे बंद करें?

  • अपने रिमोट से gear आइकन दबाकर Settings खोलें.
  • फिर जाएं All Settings > Support > Privacy & Terms > User Agreements में. 
  • यहां आपको सारे agreements दिखेंगे और ये भी कि आपने कौन-कौन से accept किए हैं.
  • अब नीचे स्क्रॉल करें और Viewing Information Agreement ढूंढें.
  • इसे deselect कर दें, ताकि ACR के लिए आपकी परमिशन हट जाए. 
  • इसके बाद पेज के नीचे जाकर Agree चुनें ताकि आपकी नई सेटिंग कन्फर्म हो जाए.
  • TV अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा और सारी data collection services अब बंद हो जाएंगी.

Samsung TV में ACR कैसे बंद करें?

  • अपने TV पर Settings खोलें.
  • फिर All Settings में जाएं.
  • उसके बाद General & Privacy सेक्शन में जाएं.
  • अब Terms & Privacy को सिलेक्ट करें.
  • यहां आप Viewing Information Services और Interest-Based Advertisements दोनों को ऑफ कर सकते हैं.

Android TV और Google TV में ACR कैसे बंद करें?

Google TV के लिए

  • अपने TV की Settings खोलें.
  • Privacy > Ads में जाएं.
  • यहां आप Advertising ID को रिसेट या डिलीट कर सकते हैं.

Android TV के लिए

  • TV की Settings खोलें.
  • Device Preferences में (या) About > Legal Information में जाएं.
  • यहां से आप Advertising ID को रिसेट या डिलीट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 40 और 43-इंच टीवी में कौन सा खरीदें? डिटेल में समझिए सिर्फ 3 इंच का फर्क

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola