OpenAI बनाना चाहती है दुनिया के लिए एक ‘ब्रेन’, CEO सैम ऑल्टमैन ने कह दी बड़ी बात
OpenAI CEO Sam Altman AI Brain for World
OpenAI CEO Sam Altman AI Brain for World: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन बोले कि कंपनी दुनिया के लिए एक ब्रेन बनाना चाहती है, जिसे हर कोई आसानी से इस्तेमाल कर सके. जानिए उनका पूरा बयान.
OpenAI CEO Sam Altman AI Brain for World | कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की दुनिया में क्रांति लानेवाली कंपनी OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि उनकी टीम दुनिया के लिए एक ऐसा दिमाग यानी ‘ब्रेन’ बनाना चाहती है, जिसे लोग आसानी से अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर सकें. उन्होंने ये बातें कंपनी के गैर-लाभकारी संस्था के रूप में काम जारी रखने की घोषणा के दौरान कही.
OpenAI का उद्देश्य क्या है?
सैमऑल्टमैन ने कहा, “हम दुनिया के लिए एक ब्रेन बनाना चाहते हैं और इसे इतना सरल बनाना चाहते हैं कि लोग इसे किसी भी उद्देश्य के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकें.” उन्होंने यह स्पष्ट किया कि OpenAI कभी एक पारंपरिक या सामान्य कंपनी नहीं रही है और ना भविष्य में होगी.
यह भी पढ़ें: ChatGPT पर अब लल्लो-चप्पो बंद, OpenAI ने वापस लिया अपडेट
मानवता के लिए AGI
ऑल्टमैन ने Artificial General Intelligence (AGI) को मानवता के लिए उपयोगी साबित करने की बात कही. उनका मानना है कि एजीआई ऐसा औजार होना चाहिए, जिससे इंसान एक-दूसरे की भलाई के लिए काम कर सकें, न कि केवल मुनाफा कमाने के लिए.
गैर-लाभकारी मॉडल की अहमियत
OpenAI की स्थापना 2015 में इसी उद्देश्य के साथ की गई थी कि AI का विकास ऐसे हो, जिससे समूची मानवता को लाभ पहुंचे. अब जब ChatGPT और GPT मॉडल्स जैसी सफलताएं मिल चुकी हैं, तब कंपनी ने दोबारा यह संकेत दिया है कि उसका फोकस व्यापारिक फायदे की बजाय सामाजिक कल्याण पर रहेगा.
टेक्नोलॉजी और जिम्मेदारी
ऑल्टमैन के बयान से साफ है कि AI के तेजी से बढ़ते दायरे के बीच OpenAI खुद को एक जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता के रूप में देखता है, जो तकनीक को नियंत्रित और नैतिक दिशा में आगे ले जाना चाहता है.
यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य
यह भी पढ़ें: ChatGPT 4.1 हुआ लॉन्च : अब देगा स्मार्ट जवाब, समझेगा लंबा कंटेंट और करेगा मल्टीटास्किंग
यह भी पढ़ें: ChatGPT से “Please” और “Thank You” बोलना कितना महंगा पड़ता है OpenAI को?
यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










