65-इंच स्मार्ट टीवी खरीदना हुआ आसान, Flipkart पर तगड़ी डील
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Feb 2026 11:50 PM
फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे हैं सबसे किफायती 4K टीवी
फ्लिपकार्ट पर Acer, Realme, Hisense और iFFALCON के 65-इंच 4K स्मार्ट टीवी पर धमाकेदार छूट. जानें कौन सा मॉडल आपके बजट में सबसे बेहतर है और कितनी बचत कर सकते हैं
आजकल हर घर में स्मार्ट टीवी की मांग बढ़ रही है, खासकर बड़ी स्क्रीन वाले 4K मॉडल की. लोग चाहते हैं कि कम कीमत में उन्हें शानदार विजुअल क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स मिलें. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स जैसे फ्लिपकार्ट पर अक्सर ऐसे ऑफर आते हैं, जिनमें 65-इंच के बड़े टीवी बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हो जाते हैं.
Acer Ultra सीरीज- दमदार ऑफर
Acer का Ultra सीरीज टीवी 65-इंच स्क्रीन के साथ आता है. इसकी कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर जोड़ने पर लगभग 2,000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है.
Realme TechLife- बजट फ्रेंडली विकल्प
Realme TechLife का 65-इंच 4K टीवी 38,499 रुपये में मिल रहा है. इस पर 2,675 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे यह और भी सस्ता पड़ता है.
Acerpure Nitro- स्टाइलिश और सस्ता
Acerpure Nitro सीरीज का 65-इंच वेरिएंट 37,999 रुपये में उपलब्ध है. इस पर 2,650 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो Acer ब्रांड पर भरोसा करते हैं.
Hisense E6N- सबसे बड़ी बचत
Hisense E6N की असली कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह 9,000 रुपये की भारी छूट के साथ 34,874 रुपये में मिल रहा है. यह इस लिस्ट का सबसे किफायती डील साबित होता है.
iFFALCON- भरोसेमंद ब्रांड
iFFALCON का 65-इंच टीवी 39,999 रुपये में लिस्ट है. इस पर 2,750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. यह उन लोगों के लिए सही है जो TCL ग्रुप के भरोसेमंद ब्रांड को चुनना चाहते हैं.
खरीदने से पहले ध्यान रखें
टीवी खरीदने से पहले अपने शहर में ब्रांड की आफ्टर-सेल सर्विस जरूर जांच लें. अच्छी सर्विस से भविष्य में रिपेयर और सपोर्ट की परेशानी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Smart TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? इन 4 चीजों को चेक करना न भूलें
यह भी पढ़ें: Full HD और 4K में क्या अंतर है? Smart TV खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बड़ा फर्क
यह भी पढ़ें: Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए
यह भी पढ़ें: नया Smart TV तो ले लिया लेकिन पिक्चर क्वालिटी अभी भी आ रही फीकी? इन 5 सेटिंग्स से खुद कर लें फिक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










