Smart TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? इन 4 चीजों को चेक करना न भूलें

Updated at : 14 Feb 2026 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
smart tv buying guide

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में सेल्समैन ग्राहक को टीवी के फीचर्स समझाते हुए (Photo: AI Generated)

Smart TV: सही टीवी चुनना सिर्फ स्क्रीन साइज या रेजोल्यूशन देखने की बात नहीं होती है. असली समझ यह है कि ये सभी फीचर्स मिलकर कैसे काम करते हैं, ताकि आप सही फैसला ले सकें. 2026 में समझदारी से टीवी खरीदने के लिए यह छोटा-सा गाइड हमें तैयार की है जो आपके काम सकती है. आइए देखते हैं इसे.

विज्ञापन

Smart TV Buying Guide: आज के समय में घर पर एंटरटेनमेंट के तरीके बदल चुके हैं. अब केवल केबल टीवी तक सीमित रहने के बजाय लोग इंटरनेट बेस्ड कंटेंट और ऐप्स का भी यूज करते हैं. इसी कारण नॉर्मल टीवी की तुलना में स्मार्ट टीवी की मांग बढ़ी है. बाजार में अलग-अलग ब्रांड, फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी वाले कई मॉडल मार्केट में हैं, जिससे चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. कौन सी हैं वो बातें आइए जानते हैं.

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का ध्यान रखें

अगर आप बड़ा स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी ले रहे हैं, तो उसका पैनल अच्छा होना बहुत जरूरी है. खराब पैनल होने पर देखने का मजा ही खराब हो जाता है. इसलिए टीवी खरीदते समय यह जरूर देख लें कि उसमें किस तरह का पैनल लगा है.

सबसे ज्यादा नॉर्मल और किफायती ऑप्शन LED पैनल होता है. वहीं OLED पैनल में रंग ज्यादा चमकदार और क्लियर दिखते हैं. लेकिन हां, इसे खरीदने के लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. इसके अलावा QLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी भी मिलते हैं, जो बढ़िया पिक्चर क्वालिटी और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं.

स्मार्ट फीचर्स चेक करें

स्मार्ट टीवी की पहचान उसके फीचर्स से होती है. टीवी खरीदते समय इन फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android TV, WebOS और Tizen आमतौर पर यूज किए जाने वाले प्लेटफॉर्म हैं. इसके अलावा Google Assistant या Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंट फीचर्स भी कई टीवी में मिलते हैं. इनकी मदद से रिमोट के बिना भी टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है.

साउंड क्वालिटी चेक करें

स्मार्ट टीवी में साउंड क्वालिटी देखने का एक्सपीरियंस काफी हद तक असर कर सकती है. इसलिए टीवी खरीदते समय उसके साउंड आउटपुट (वॉट) की डिटेल्स देखना न भूलें. कई स्मार्ट टीवी 30W या उससे अधिक साउंड आउटपुट के साथ आते हैं. इसके अलावा कुछ मॉडल्स में Dolby Audio सपोर्ट भी दिया जाता है, जो बेहतर और क्लियर साउंड देने में मदद करता है.

स्टोरेज पर ध्यान दें

स्मार्टफोन की तरह स्मार्ट टीवी में भी RAM और स्टोरेज दी जाती है. अलग-अलग मॉडल में इसकी कैपेसिटी अलग होती है. ज्यादा RAM होने से टीवी पर एक साथ कई ऐप्स बेहतर तरीके से चलते हैं और अधिक ऐप्स इंस्टॉल करने की सुविधा मिलती है. इसलिए टीवी चुनते समय RAM और स्टोरेज की डिटेल्स देखना न भूलें.

यह भी पढ़ें: Full HD और 4K में क्या अंतर है? Smart TV खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बड़ा फर्क

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola