ChatGPT की मदद से बंदे ने कम कराया ऑटो का किराया, AI को रिक्शावाले से कन्नड़ में करनी पड़ी चिक-चिक, बेंगलुरु का है मामला

Updated:
विज्ञापन

ChatGPT Negotiate Auto Fare / Instagram

ChatGPT Negotiate Auto Fare: बेंगलुरु में छात्र ने चैटजीपीटी से कन्‍नड़ में बातचीत कर ऑटो ड्राइवर से ₹200 की जगह ₹120 में तय कराया किराया. वायरल वीडियो ने बताया कैसे AI तोड़ रहा है भाषा की दीवारें.

विज्ञापन

ChatGPT Negotiate Auto Fare: अब भाषा की रुकावट नहीं बनेगी जेब पर बोझ. बेंगलुरु में एक छात्र ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, उसे कन्‍नड़ नहीं आती थी, लेकिन फिर भी उसने एक ऑटोवाले से किराया कम करवा लिया, वो भी ChatGPT की मदद से.

Voice ChatGPT बना भाषा का पुल

छात्र ने ChatGPT का वॉयस असिस्टेंट फीचर इस्तेमाल किया और उसे कहा कि वह ऑटो वाले से Kannada में बात करके ₹200 का किराया घटाकर ₹120 करवा दे. AI ने तुरंत स्थानीय भाषा में बात की और सफलतापूर्वक फेयर नेगोशिएट कर लिया.

ChatGPT Negotiate Auto Fare: यहां देखें वीडियो

ChatGPT Negotiate Auto Fare: लोग बोले – “AI ने सच में कमाल कर दिया”

यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, और सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. यूजर्स ने कहा कि यह उदाहरण दिखाता है कि AI अब सिर्फ चैटबॉट नहीं रहा, बल्कि रियल लाइफ में भाषा की दीवारें तोड़ने वाला असली साथी बन चुका है.

ChatGPT Negotiate Auto Fare: टेक्नोलॉजी का पॉजिटिव यूज, अब हर कोई बन सकता है स्मार्ट

यह घटना उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है जो नई जगह पर भाषा की वजह से परेशान हो जाते हैं. अब किसी भी लोकल भाषा में संवाद करना AI टूल्स की मदद से आसान हो चुका है, फिर चाहे वो Tamil हो, Kannada, या कोई और क्षेत्रीय भाषा.

यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य

यह भी पढ़ें: ChatGPT से “Please” और “Thank You” बोलना कितना महंगा पड़ता है OpenAI को?

यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार

यह भी पढ़ें: देश में पहली AI टीचर की एंट्री! सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही ‘ईको’

यह भी पढ़ें: Sarvam AI: भारत का पहला AI मॉडल बनाएगी यह स्टार्टअप, सरकार से मिली 200 करोड़ रुपये की मदद

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola