AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार

Updated:
विज्ञापन

AI Girl Bumble Fake Profile Viral / x

AI Girl Bumble Fake Profile Viral: AI से जेनरेट की गई लड़की की प्रोफाइल ने बंबल ऐप पर मचाया धमाल! सिर्फ 2 घंटे में 2700 से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों सुपरस्वाइप्स मिले. जानिए कैसे एक X यूजर ने ये फेक प्रोफाइल बनाई और बंबल ने 12 घंटे बाद इसे हटाया.

विज्ञापन

AI Girl Bumble Fake Profile Viral: आज की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ काम के टूल तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह हमारी सोशल लाइफ को भी हिला रहा है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने एक एआई-जेनरेटेड लड़की की फर्जी प्रोफाइल को डेटिंग ऐप ‘Bumble’ पर अपलोड किया – और नतीजे चौंका देने वाले थे.

बोरियत में किया AI का इस्तेमाल, बनाया वर्चुअल हसीना का प्रोफाइल

एक X (पूर्व ट्विटर) यूजर ने बताया कि वह सिर्फ बोर हो रहा था, इसलिए उसने चैटजीपीटी और AI इमेज जेनरेशन टूल्स की मदद से एक लड़की की तस्वीरें बनाईं. फिर उसने उस लड़की की एक नकली प्रोफाइल को बेंगलुरु लोकेशन के साथ Bumble पर डाल दिया.

2 घंटे में 2750 लाइक्स और सैकड़ों सुपरस्वाइप्स!

यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि मात्र 2 घंटों के भीतर:

2750 से अधिक लोगों ने प्रोफाइल को लाइक किया

सैकड़ों सुपरस्वाइप्स आए

लंबे-लंबे तारीफों भरे मैसेज और नॉन-स्टॉप नोटिफिकेशन आने लगे

इतना हाई ट्रैक्शन देखकर खुद उस यूजर को भी हैरानी हुई और उसने इस घटना को डरावना करार दिया.

यह भी पढ़ें: देश में पहली AI टीचर की एंट्री! सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही ‘ईको’

यह भी पढ़ें: AI ने बना डाली पूरी फिल्म! बिना किसी एक्टर–डायरेक्टर ‘Love You’ ने रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें: ChatGPT 4.1 हुआ लॉन्च : अब देगा स्मार्ट जवाब, समझेगा लंबा कंटेंट और करेगा मल्टीटास्किंग

यह भी पढ़ें: Gmail पर आया AI सर्च फीचर, यह ढूंढ कर लायेगा आपके काम का ईमेल

Bumble को प्रोफाइल हटाने में लगे 12 घंटे

हालांकि, यह फर्जी प्रोफाइल धीरे-धीरे वायरल होने लगी और Bumble के नियमों का उल्लंघन होने के चलते ऐप ने इस प्रोफाइल को बैन कर दिया. लेकिन यूजर का कहना है कि Bumble को इस प्रोफाइल को हटाने में पूरे 12 घंटे लग गए, जो वेरिफिकेशन और मॉडरेशन सिस्टम पर सवाल उठाता है.

क्या कहता है यह ट्रेंड?

यह घटना बताती है कि:

AI आज के डिजिटल स्पेस में कितना प्रभावशाली हो चुका है

डेटिंग ऐप्स पर वर्चुअल और फर्जी प्रोफाइल कितनी तेजी से वायरल हो सकती हैं

और सबसे अहम, यूजर्स की सतर्कता कितनी जरूरी है.

डेटिंग ऐप यूजर्स के लिए अलर्ट!

अगर आप Bumble या Tinder जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक वॉर्निंगहै.फेक प्रोफाइल्स अब केवल चोरी की तस्वीरों से नहीं, बल्कि पूरी तरह एआई से जेनरेटेड हो सकती हैं. ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola