ChatGPT 4.1 हुआ लॉन्च : अब देगा स्मार्ट जवाब, समझेगा लंबा कंटेंट और करेगा मल्टीटास्किंग
ChatGPT 4.1 Launch
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT 4.1. अब मिलेगा बेहतर लॉजिक, लंबा कंटेंट समझने की ताकत और सटीक जवाब. जानिए नए फीचर्स और अपडेट्स.
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT 4.1, यूजर्स को मिले नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस
OpenAI ने अपनी AI टेक्नोलॉजी को और भी बेहतर बनाते हुए ChatGPT 4.1 वर्जन को लॉन्च कर दिया है. इस लेटेस्ट अपडेट के बाद ChatGPT पहले से कहीं ज्यादा समझदार, तेज और सटीक हो गया है. इसके तीन वर्जन – GPT-4.1, GPT-4.1 Mini और GPT-4.1 Nano को पेश किया गया है.
अब यह केवल सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि लॉजिक, कोडिंग और लंबे डॉक्यूमेंट्स को समझने में भी दक्ष हो गया है.
यह भी पढ़ें: टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा! महिला ने कहा – “कंपनी ने भी ऐसा ही समझा मुझे”
ChatGPT 4.1 के टॉप फीचर्स
पहले से ज्यादा समझदार और स्मार्ट
नया वर्जन अब अधूरे या थोड़े उलझे सवालों को भी समझकर उसका सही और सटीक जवाब दे सकता है. पहले जहां सिस्टम अक्सर क्लैरिफिकेशन मांगता था, अब वह यूज़र की बात को बेहतर तरीके से पकड़ता है.
लंबा कंटेंट समझना अब आसान
अब आप ChatGPT से बड़ी रिपोर्ट, स्क्रिप्ट या यहां तक कि पूरी किताब भी समझा सकते हैं. GPT-4.1 में कंटेंट प्रोसेसिंग की क्षमता को काफी बढ़ाया गया है.
गलतियों में भारी कमी
नए अपडेट में हॉलुसीनेशन यानी झूठी जानकारी देने की समस्या को कम किया गया है. अब यह ज़्यादा भरोसेमंद और फैक्ट-बेस्ड जानकारी देता है.
लॉजिक और मल्टीटास्किंग में सुधार
GPT-4.1 अब एक साथ कई टास्क हैंडल कर सकता है. इसमें मैथ्स, लॉजिकल पजल्स और कोडिंग की समस्याओं को हल करने की क्षमता में सुधार हुआ है. यानी अब यह सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा.
यह भी पढ़ें: ₹6,499 में लॉन्च हुआ Redmi A5, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा के साथ!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









