₹6,499 में लॉन्च हुआ Redmi A5, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा के साथ!

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :16 Apr 2025 10:25 AM
विज्ञापन
Redmi-A5

Redmi-A5

Xiaomi ने भारत में Redmi A5 लॉन्च किया है ₹6,499 में. जानिए इसके फीचर्स जैसे 120Hz डिस्प्ले, 32MP कैमरा, 5,200mAh बैटरी और Android 15.

विज्ञापन

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Xiaomi ने भारत में नया Redmi A5 लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं. 16 अप्रैल से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है.

Redmi A5 के शानदार फीचर्स:

  • डिस्प्ले: 6.88-इंच HD+ स्क्रीन, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर में भी अच्छा व्यू मिलता है.
  • डिज़ाइन: फोन को IP52 रेटिंग मिली है यानी यह स्प्लैश रेसिस्टेंट है. साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
  • परफॉर्मेंस: फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

बैटरी और चार्जिंग:

फोन में मिलती है 5,200mAh की बड़ी बैटरी, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 8000 से कम कीमत में आया Vivo का चौचक फोन, खूबियां खुश कर देंगी

यह भी पढ़ें: Samsung से आधे दाम में Realme ने उतारे झामफाड़ फीचर्स वाले Ultra स्मार्टफोन्स

कैमरा सेटअप:

  • रियर कैमरा: 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, जिसके साथ एक सेकेंडरी लेंस भी है (डेप्थ/मैक्रो यूज के लिए)
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए बढ़िया है.

सॉफ्टवेयर सपोर्ट:

Redmi A5 Android 15 पर चलता है. Xiaomi ने इसके लिए 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है.

Redmi A5 की कीमत

Redmi A5 की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹6,499 रखी गई है, जिससे यह भारत के बजट यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक ऑप्शन बन गया है.

यह भी पढ़ें: 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, फीचर्स भी चकाचक

यह भी पढ़ें: भारत में चुपके से Realme 14 Pro Lite 5G ने मारी एंट्री, किफायती दाम में मिल रहे लाखों वाले फीचर्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola