भारत में चुपके से Realme 14 Pro Lite 5G ने मारी एंट्री, किफायती दाम में मिल रहे लाखों वाले फीचर्स

Realme 14 Pro Lite 5G
Realme 14 Pro Lite 5G आज लॉन्च हो चूका है. स्मार्टफोन में स्नैपड्रगन 7 जेन 2 प्रोसेसर के साथ Hyperlmage+ camera जैसे दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं.
Realme ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 14 Pro Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus का छोटा वेरिएंट है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह किसी से कम नहीं है। यह स्मार्टफोन Snapdragon चिपसेट, HyperImage+ कैमरा, और 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आता है. साथ ही, यह लेटेस्ट Android 15-आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है. कंपनी ने इसमें NextAI फीचर्स भी जोड़े हैं, जो यूजर्स को स्मार्ट और सहज अनुभव प्रदान करेंगे. Realme 14 Pro Lite 5G को ग्राहक Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. यहां जानें इसके स्पेसिफिकेशंस और वेरिएंट के अनुसार कीमत.
Realme 14 Pro Lite 5G के फीचर्स
Realme 14 Pro Lite 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस है. वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट Realme 14 Pro+ की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर बैकअप के लिए, Realme 14 Pro Lite 5G में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Realme 14 Pro Lite 5G की कीमत
Realme 14 Pro Lite 5G की भारत में कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इस डिवाइस को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनल पार्टनर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़े: बजट स्मार्टफोन की रेस में Poco M7 5G ने मारी बाजी, 10 हजार के अंदर मिलेंगे ढेरों फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










