बजट स्मार्टफोन की रेस में Poco M7 5G ने मारी बाजी, 10 हजार के अंदर मिलेंगे ढेरों फीचर्स
POCO M7 5G
POCO M7 5G Launch: POCO ने भारत में किफायती M7 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹9,999 रखी गई है. यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, और 5160mAh बैटरी जैसे अन्य फीचर्स के साथ आता है.
Poco M7 5G ने आखिरकार भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री कर ली है. यह स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम की कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन्स और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है. डिवाइस में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, डुअल कैमरा सेटअप और 6GB रैम जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. ग्राहक इसे 7 मार्च से फ्लिपकार्ट पर खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं Poco M7 5G की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी.
Poco M7 5G की फीचर्स
Poco M7 में 6.88 इंच के HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और Adreno GPU दिया गया है, जिससे यूजर्स को स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलेगा. फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. पावर के लिए इसमें 5,160mAh बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, हालांकि बॉक्स में 33W का चार्जर मिलेगा.
Poco M7 Android 14-बेस्ड Hyper OS पर काम करता है. कंपनी ने 2 साल तक Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है. इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP52 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनता है. कैमरे की बात करें तो यह डिवाइस 50MP के प्राइमरी शूटर के साथ 2MP के सेकेंडरी सेंसर से लैस है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Poco M7 5G की कीमत
Poco M7 5G की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये से शुरू होती है. यह स्मार्टफोन 7 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे सैटिन ब्लैक, मिंट ग्रीन और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. हालांकि, 7 मार्च के बाद इसकी कीमत बढ़कर 10,499 रुपये और 11,499 रुपये हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









