AI ने बना डाली पूरी फिल्म! बिना किसी एक्टर–डायरेक्टर ‘Love You’ ने रच दिया इतिहास
Love You AI Movie Poster
Love You AI Movie : कन्नड़ फिल्म ‘Love You’ बनी दुनिया की पहली 100% AI से बनी फिल्म – बिना एक्टर, डायरेक्टर या म्यूजिक डायरेक्टर के तैयार हुई ये 95 मिनट की रोमांटिक मूवी, देखिए कैसे AI ने रच दिया इतिहास.
Love You AI Movie : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है.‘LoveYou’ नाम की यह फिल्म किसी स्टार या बड़े बजट की वजह से नहीं, बल्कि इस बात के लिए चर्चा में है कि यह पूरी तरह से AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है. इसमें न कोई एक्टर है, न म्यूजिक डायरेक्टर, न कैमरामैन – सब कुछ AI ने किया है.
क्या है ‘Love You’ की खास बात?
95 मिनट की रोमांटिक ड्रामा इस फिल्म को बेंगलुरु के बगलगुंटेअंजनेय मंदिर के पुजारी नरसिम्हा मूर्ति ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. उन्होंने सिर्फ ₹10 लाख के बजट में यह फिल्म बना डाली – और वो भी बिना किसी इंसानी कलाकार के.
उनका साथ दिया AI टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नूतन ने, जिन्होंने पिछले 10 सालों में कई कन्नड़ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर और एडिटर के रूप में काम किया है. अब उन्होंने AI की मदद से फिल्म के हर फ्रेम को खुद डिजाइन किया – कैरेक्टर एनीमेशन, कैमरा मूवमेंट, लिप-सिंक, म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर – सब कुछ AI से जेनरेट किया गया.
यह भी पढ़ें: MAAIA: आर्ट और टेक्नोलॉजी का मेल, भारत की पहली AI सिंगर से मिलिए
यह भी पढ़ें: AI ने रच डाली ब्रांड मैस्कॉट्स की असली दुनिया, Nostalgia में डूबा इंटरनेट
AI से बने 12 गाने भी!
जी हां, इस फिल्म में कुल 12 गाने हैं और वो सभी AI द्वारा कंपोज किये गए हैं. यह फिल्म सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट नहीं बल्कि भविष्य की झलक है – जब कहानियां मशीनें सुनाएंगी और इंसान उन्हें महसूस करेंगे.
CBFC ने दी हरी झंडी
फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट भी मिल चुका है – यानी ये थिएटर में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.
डायरेक्टर का क्या कहना है?
नरसिम्हा मूर्ति कहते हैं, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक नई क्रिएटिव जर्नी की शुरुआत है, जिसमें इंसान और AI साथ मिलकर कहानियां सुनाएंगे।”
रिलीज डेट क्या है?
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन इसके ग्लोबल रिलीज की तैयारी जोरों पर है. सोशल मीडिया पर फिल्म का चर्चा जोरों पर है और हर कोई इस AI रचने वाले कमाल को देखने को उत्सुक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









