AI ने रच डाली ब्रांड मैस्कॉट्स की असली दुनिया, Nostalgia में डूबा इंटरनेट

Updated:
विज्ञापन
Reimagining Iconic Brand Mascots in Real Life

Reimagining Iconic Brand Mascots in Real Life / Instagram

AI ने Amul Girl, Nirma Girl और Gattu जैसे आइकॉनिक ब्रांड मैस्कॉट्स को असली रूप में दिखाया है. Viral Video में Nostalgia और क्रिएटिविटी का अनोखा मेल देखें.

विज्ञापन

AI Reimagines Indian Brand Mascots | Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर भारत के चर्चित ब्रांड्स के मैस्कॉट्स असल जिंदगी में मौजूद होते तो वे कैसे दिखते? एक क्रिएटर ने इस कल्पना को हकीकत का रूप दिया है और इंटरनेट इस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहा है.

Instagram क्रिएटर Shahid ने AI की मदद से भारत के आइकॉनिक ब्रांड मैस्कॉट्स को हाइपर-रियलिस्टिक लुक दिया है. उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है और लोगों के दिलों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.

“रियल लाइफ” मैस्कॉट्स

इस वीडियो में Amul Girl, Nirma Girl, AirIndia का महाराजा, Asian Paints का Gattu, 7UP का Fido Dido, Cheetos का Chester Cheetah और भारतीय रेलवे का Bholu गार्ड जैसे पॉपुलर कैरेक्टर्स को “रियल लाइफ” में दिखाया गया है.

वीडियो में Shahid ने लिखा, “मैंने सोचा क्यों न AI की मदद से इन मशहूर मैस्कॉट्स को असली रूप में रिक्रिएट किया जाए. रिजल्ट्स काफी शानदार हैं, है ना?”

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कि 15000 करोड़ के महल में मुकेश अंबानी ने एक भी AC क्यों नहीं लगवाया?

यह भी पढ़ें: AI से जन्मा बच्चा! 40 साल की महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, नई IVF तकनीक ने रचा इतिहास

यहां देखें वीडियो

इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का जबरदस्त रिएक्शन आया. एक ने कमेंट किया- “Nirma Girl और Gattu को देख के बचपन याद आ गया.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- “Parle-G की लड़की इतनी प्यारी लग रही है.”

पुरानी यादें ताजा कराती इस पोस्ट पर एक यूजर का कमेंट है- “बचपन में जैसा सोचा था, बिल्कुल वैसा ही है. Nostalgic vibes.” इस तरह देखें, तो AI और क्रिएटिविटी का यह शानदार मेल लोगों के दिलों को छू गया है. Nostalgia से भरपूर यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्��� की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola