MAAIA: आर्ट और टेक्नोलॉजी का मेल, भारत की पहली AI सिंगर से मिलिए
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Jan 2025 3:32 PM
Who Is Indias First AI Singer Maaia / STAS Canvas
Who Is India's First AI Singer Maaia: AI आपके लिए क्या-क्या कमाल कर सकता है, यह हम और आप हर बीतते दिन के साथ देखते-जानते आ रहे हैं. अब AI से बनी सिंगर और मॉडल ने भी डेब्यू कर लिया है. यह आपको स्क्रीन पर परफॉर्म करती और हिंदी में गाना गाती हुई देखी जा सकती है. पढ़ें-
Who Is India’s First AI Singer Maaia: AI से बनी भारत की पहली हिंदी सिंगर और मॉडल ने ‘कौन है ये’ ट्रैक के साथ डेब्यू कर लिया है. यह ट्रैक AI तकनीक और कलात्मकता का अनोखा मेल है. और इसी के साथ मनोरंजन जगत में एंट्री हो गई है भारत की पहली हिंदी सिंगर और मॉडल की. नाम है – Maaia, हिंदी में ‘माया’.
Maaia को पूरी तरह से आधुनिक AI टूल्स, जैसे Kling AI और Flux की मदद से जीवन्त रूप दिया गया है. एक लीडिंग AI कंटेंट स्टूडियो STAS Canvas की रचना Maaia के डेब्यू को रचनात्मक अभिव्यक्ति के नये युग की शुरुआत के रूप में स्वीकार किया जा रहा है.
कंटेंट क्रिएशन का फ्यूचर
Maaia का डेब्यू सिंगल ‘कौन है ये’ एक शानदार म्यूजिक वीडियो के साथ रिलीज हो चुका है. और यह यूट्यूब सहित प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स पर आ गया है. इस प्रोजेक्ट काे STAS Canvas के फाउंडर्स संदीप त्रिपाठी और अभिजीत साहू ने लीड किया. संदीप त्रिपाठी कहते हैं कि Maaia केवल एक तकनीकी सफलता नहीं है, बल्कि यह कंटेंट क्रिएशन के भविष्य की एक झलक है, जहां AI के माध्यम से क्रिएटिविटी अब संसाधनों की सीमाओं से मुक्त है.
कैसे बनी Maaia ?
Maaia के निर्माण में कई AI टूल्स को सिंक्रनाइज किया गया. Kling AI ने उसकी इमोशनल और वोकल कैपेबिलिटीज को आकार दिया, जबकि Flux ने उसकी पर्सनैलिटी और विजुअल आइडेंटिटी को डिजाइन किया. हर डीटेल को ध्यान से तैयार किया गया ताकि देखने-सुननेवाले को कला का एक आकर्षक अनुभव मिल सके. अभिजीत साहू ने बताया- Maaia यह दिखाता है कि AI कैसे क्रिएटिव कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है, और यह कला में एक शक्तिशाली टूल बन सकता है. इससे क्रिएटर्स को अपनी सीमाओं को बढ़ाने का मौका मिलता है.
आर्ट और टेक्नोलॉजी का मेल
Maaia के पीछे काम करनेवाला STAS Canvas एक ऐसा स्टूडियो है, जो भविष्य की कल्पनाओं को साकार करने की कोशिश करता है, जहां AI संगीत, एनीमेशन और फिल्म जैसे सभी क्रिएटिव मीडियम में इनोवेशन के नये आयाम गढ़ता है. कंपनी का लक्ष्य क्रिएटर्स को आकर्षक और सीमाएं तोड़ने वाले आर्ट बनाने में सक्षम बनाना है. Maaia का डेब्यू इस यात्रा का पहला कदम है. STAS Canvas स्टूडियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करके कला और प्रौद्योगिकी को जोड़ रहा है. और Maaia मनोरंजन जगत में एक क्रांति का प्रतीक है, जहां AI और कला का मिलन होता है.
मिलिए भारत की पहली AI सिंगर Maaia से! उनके डेब्यू सॉन्ग #KaunHaiYeh में-
Air India Wi-Fi: एयर इंडिया की उड़ान में भी चलेगा इंटरनेट, नयी सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










