Vast Haven 1: लग्जरी होटल से दिखेगा धरती का शानदार नजारा, ये है दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
Vast Haven 1 world first commercial Space station

Vast Haven 1 world’s first commercial Space stationVast Haven 1 world first commercial Space station

Vast Haven 1: स्पेस टेक कंपनी VAST ने दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन Haven 1 का डिजाइन पेश किया है. यह एक लग्जरी होटल की फील देता है. यहां आम लोग भी जाकर ठहर सकते हैं और अंतरिक्ष का शानदार अनुभव ले सकते हैं.

विज्ञापन

Vast Haven 1 World’s First Commercial Space Station Photos Videos: अंतरिक्ष की सैर करने के लिए अब आपको ढेर सारी पढ़ाई कर एस्ट्राेनॉट बनने की जरूरत नहीं है. बस आपके पास पैसे होने चाहिए. पैसेवालों के लिए अंतरिक्ष की सैर आसान होती जा रही है. हाल ही में दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस मिशन लॉन्च किया गया, जो बहुत सफल भी रहा. इसी बीच दुनियाभर की कई कंपनियां नये स्पेस स्टेशन बनाने की योजना बना रही हैं, और इसमें स्पेस टेक कंपनी VAST एयरोस्पेस का नाम भी शामिल है, जो अपना कमर्शियल और लग्जीरियस स्पेस स्टेशन Haven-1 बना रही है.

Vast Haven 1: यहां से दिखेगा धरती और अंतरिक्ष का शानदार नजारा

वर्तमान में, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी और सहयोगी एजेंसियों द्वारा निर्मित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ही अंतरिक्ष में मौजूद एकमात्र स्पेस स्टेशन है, लेकिन इसे साल 2030 तक डी-ऑर्बिट कर दिया जाएगा. इसी बीच खबर है कि दुनियाभर की कई स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनियां नये कमर्शियल स्पेस स्टेशन बनाने की योजना बना रही हैं. इनमें VAST एयरोस्पेस का Haven-1 स्पेस स्टेशन भी शामिल है. यह दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन बताया जा रहा है, जहां आम लोग भी जाकर ठहर सकते हैं और जहां से धरती और अंतरिक्ष के नजारे का शानदार अनुभव ले सकते हैं. VAST का दावा है कि कंपनी साल 2025 में अपना स्पेस स्टेशन Haven-1 लॉन्च कर देगी. कंपनी ने अपने X हैंडल पर भी स्पेस स्टेशन का फाइनल डिजाइन भी शेयर किया है.

Commercial space station / vast space
Vast Haven-1 World’s First Commercial Space Station / Vast Space

Vast Haven 1: अंदर से कैसा दिखता है?

VAST का यह स्पेस स्टेशन अंदर से काफी लग्जीरियस फील देता है. कंपनी ने इसका वीडियो भी जारी किया है. Vast Haven 1 को लेकर अब तक जो रिपोर्ट्स आयी हैं, उनके मुताबिक इस स्पेस स्टेशन की लंबाई 10.1 मीटर और चौड़ाई 3.8 मीटर होगी. इसके अंदर एक डेक बनेगा, जिसमें खिड़की से लोग पृथ्वी का शानदार नजारा देख सकेंगे. इसमें यात्री आराम से सो भी सकेंगे और जीरो ग्रैविटी में भी उन्हें परेशानी नहीं होगी. खास बात है कि इसके अंदर फिटनेस सिस्टम यानी जिम भी होगा. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट के लिए प्राइवेट रूम भी बनाये जाएंगे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस स्पेस स्टेशन को एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ मिलकर लॉन्च किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसके लॉन्च में SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. खबरों की मानें, तो पहले मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री इसमें शामिल होंगे, जो Haven 1 के अंदर 30 दिन बिताएंगे.

World’s First Commercial Space Station Interiors / Vast Space

Haven-1 / Vast Space

Bizarre News: अब गर्लफ्रेंड को ले जाएं अंतरिक्ष में डिनर डेट पर, जानिए कितने पैसे होंगे खर्च

Meta Orion AR Glass: क्या स्मार्टफोन को रिप्लेस कर सकता है मेटा का स्मार्ट ग्लास ऑरियन?

What is Cloud Storage: कितना सुरक्षित है क्लाउड स्टोरेज, जिसे लेकर Jio ने बढ़ा दी Apple और Google की टेंशन

What is Ola Bharat Cell: ओला भारत सेल बैटरी क्या है, जो भारत की ऊर्जा क्रांति में बन सकता है मील का पत्थर?

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola