Bizarre News: अब गर्लफ्रेंड को ले जाएं अंतरिक्ष में डिनर डेट पर, जानिए कितने पैसे होंगे खर्च
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Mar 2024 11:07 AM
Bizarre News - SpaceVIP आपको धरती से 30 किलोमीटर ऊपर हवा में डिनर करने का आनंद देगा. इस खास डिनर-इन-स्पेस के लिए प्रति व्यक्ति 50 करोड़ डॉलर की कीमत तय की गई है.
Bizarre News – Dinner In Space: गर्लफ्रेंड को लंच या डिनर डेट और लॉन्ग ड्राइव पर कई लोग ले जाते हैं, अगर आपको कुछ अलग और अनोखा करने का मन है तो आप उन्हें अंतरिक्ष में डिनर के लिए ले जा सकते हैं. स्पेस टूरिज्म कंपनी स्पेस वीआइपी ने एक खास ऑफर की पेशकश की है. इसमें आप स्पेस में जाकर डिनर करने का आनंद उठा सकते हैं. खास तरह की यह स्पेस ट्रिप एक स्पेशल स्पेस बैलून में आयोजित होगी. यह एक प्रेशराइज्ड बैलून होगा, जिसमें ज्यादा ऊंचाई पर भी पैसेंजर्स को हवा संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी.

अगले साल पूरा हो जाएगा अंतरिक्ष में डिनर का सपना
धरती की सतह से लगभग एक लाख फीट ऊपर जाकर आसमान में तैरते हुए डिनर करना सच में रोमांचक होगा. ऐसे में अगर आप भी कुछ तूफानी करना चाहते हैं, तो यह चीज आप ही के लिए बनी है. स्पेस में सैर करने की बात अगर आपको भी रोमांचित कर जाती है, तो मुमकिन है कि आपका यह सपना अगले साल पूरा हो जाए. SpaceVIP अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी अपने खास प्रोग्राम के तहत स्पेस में डिनर कराने के लिए 6 लकी लोगों को चुनेगी. अंतरिक्ष की डिनर वाली यह सैर 6 घंटे की होगी.
Bizarre: यह कुत्तों की नौकरी खा जाएगा… जब असली कुत्ते का हुआ रोबोटिक डॉग से सामना, देखें Viral Video
पैसा कितना लगेगा?
Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेसवाआईपी की इस अजीबोगरीब पेशकश के तहत आप धरती से 30 किलोमीटर ऊपर हवा में उड़ते हुए डिनर का लुत्फ ले सकते हैं. अब इसके लिए होनेवाले खर्च की बात कर लेते हैं. इस खास स्पेस डिनर के लिए प्रति व्यक्ति 50 करोड़ डॉलर यानी लगभग 41.5 अरब रुपये की कीमत तय की गई है. खास किस्म के इन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेशल मेन्यु भी तैयार किये जाने की खबर है और यह अलकेमिस्ट के मिशेलिन स्टार्ड शेफ रासमस मंक द्वारा तैयार कराया गया होगा.
अब थोड़ा स्पेसशिप के बारे में भी जान लीजिए
अंतरिक्ष में डिनर कराने के लिए 6 यात्रियों को ले जानेवाले स्पेसशिप का नाम नेप्च्यून है. इसे दुनिया का पहला कार्बो-न्यूट्रल स्पेसक्राफ्ट बताया जा रहा है. इस अनोखी अंतरिक्ष यात्रा के लिए 2025 के आखिर का समय तय किया गया है. यह अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा. शेफ रासमस मंक की मानें, तो इस स्पेस डिनर के लिए भारी डिमांड देखने को मिल रही है. आपको बताते चलें कि वीआईपी स्पेस ट्रिप ऑफर करनेवाली SpaceVIP कोई इकलौती कंपनी नहीं है. इससे पहले फ्रेंच कंपनी Zephalto भी कुछ ऐसा ही ऐलान कर चुकी है. हालांकि इसका किराया कुछ कम, यानी प्रति व्यक्ति 1 लाख 32 हजार डॉलर (लगभग 1.10 करोड़) रुपये रखा गया था.
Viral Video: भारत में ठेले पर सब्जी बेचती रशियन लड़की को आपने देखा क्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










