Viral Video: भारत में ठेले पर सब्जी बेचती रशियन लड़की को आपने देखा क्या

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: भारत में ठेले पर सब्जी बेचती रशियन लड़की को आपने देखा क्या

Viral Video of Russian Girl Selling Vegetables: वायरल वीडियो में एक रशियन लड़की भारतीय सड़क पर आलू और प्याज बेचते देखी जा सकती है. इसपर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है-

विज्ञापन

Viral Video of Russian Girl Selling vegetables in India: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बड़े प्रभावी ढंग से हिंदी बोलते हुए ठेले पर आलू-प्याज बेच रही है.

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में लड़की दुकानदार के साथ सब्जियों का भाव बता रही है और ग्राहकों को तोलकर सब्जियां बेच रही है. वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम मैरी है और उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को साझा किया है.

Viral Video: शख्स ने CPU पर बनाया आलू पराठा, स्विगी इंडिया ने किया ये कॉमेंट

‘आलू ले लो, कांदा ले लो’

वायरल वीडियो में मैरी ग्राहकों से नमस्ते बोलती हैं और उनसे उनका नाम पूछकर बातचीत भी करती हैं. वह फिल्म ‘वेलकम’ के एक पॉपुलर डायलॉग की नकल भी करती हैं, जिसमें नाना पाटेकर बड़े ही फनी स्टाइल में आलू-प्याज बेचते हैं. मैरी आम सब्जी विक्रेताओं की तरह ‘आलू ले लो, कांदा ले लो’ आवाज लगाती हैं.

कमेंट्स की बाढ़

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mariechug नाम के अकाउंट पर शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक 15 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही इसे अब तक एक मिलियन से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. मैरी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और इस तरह के कई वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. मैरी का यह वीडियो भी इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग कमेंट में जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप कमाल हैं, किसी भी स्थिति में फिट हो जाती हैं. एक अन्य यूजर ने कहा- हमसे भी ज्यादा जिस तरह से वह हमारी भारतीय संस्कृति का आनंद ले रही है, मुझे बेहद पसंद आया. एक अन्य ने कमेंट किया- भारतीय संस्कृति ने विदेशियों को भी बदल दिया. वहीं, किसी ने उन्हें संस्कारी रशियन बताया तो किसी ने उनके काम को सुपर हिट भी बताया.

Viral Video: बारातियों के डांस से धंसी जमीन, फिर कैमरामैन ने जो किया…

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola